सामग्री: 
चकुंदर उबालकर छिला हुआ 2, खीरा मगज (खीरे के बीज) 2 बड़े चम्मच, अनार के दाने, फेंटा हुआ दही 2 कप, लालमिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, काला नमक 1/4 छोटा चम्मच, चीनी 2 छोटे चम्मच, नमक स्वादानुसार, ऑयल 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच।
विधि: 
पहले बीटरूट को उबालकर और छीलकर बारीक छोटे टुकड़ों में काट लें और उनको एक बाउल में रखें। उसमें दही, लालमिर्च पाउडर, काला नमक, चीनी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा और मगज़ डालकर हल्का महक आने तक भूनें। इस छौंक को बीटरूट दही के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर कंधारी अनार के दानों से सजाकर परोसें।