लो कैलोरी काजू कतली
सर्व-3-4,तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-45 मिनट
 
सामग्री:
  • सिंघाड़े का आटा ½ कप
  • काजू टुकड़ा 1/4 कप
  • चीनी 3 बड़े चम्मच
  • इलायची चूर्ण 1/4 छोटा चम्मच
  • मिल्क पाउडर 1/4 कप और देसी घी 1 बड़ा चम्मच
विधि:
  1. काजू टुकड़े को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
  2. एक छोटा चम्मच घी में सिंघाड़े के आटे को दो मिनट मीडियम गैस पर भूनें।
  3. एक चौथाई कप पानी में चीनी डालकर घुलने तक तथा एक तार की चाशनी आने तक पकाएं।
  4. इसमें ऊपर लिखी सभी सामग्री और बचा घी डालकर जल्दी-जल्दी धीमी गैस पर चलाएं। जब मिश्रण इकट्ठा होकर गोले का आकार ले ले तब एक चिकनाई लगी प्लेट में जमाएं और ठंडा होने पर मनचाहे टुकड़े काट लें।
  5. इसका स्वाद काफी हद तक काजू कतली से मिलता है।

 

ओट्स रबड़ी की रबड़ी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 
ओट्स रबड़ी

 

 
सर्व-2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री:
  • ओट्स ½ कप
  • टोंड मिल्क ½ लीटर
  • केसर के 10-12 धागे बीज रहित खजूर 3 नग
  • बारीक कटा बादाम-पिस्ता 1 बड़ा चम्मच और सजावट के लिए थोड़े से कटे सेब के टुकड़े और संतरे के सेगमेंट 2 बड़ा चम्मच
विधि:
  1. ओट्स को सूखा ही भून कर दो मिनट मिक्सी में पाउडर बना लें।
  2. खजूर को ½ कप गुनगुने दूध में भिगोयें।
  3. एक चम्मच दूध में केसर के धागे भिगो दें।
  4. बचा दूध उबालें और उसमें ओट्स पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  5. खजूर वाले दूध को मिक्सी में पीसकर गाढ़े ओट्स वाले दूध में मिलाएं।
  6. केसर को घोंट कर व बादाम पिस्ता भी मिला दें।
  7. रबड़ी की तरह गाढ़ा हो जाए तो ठंडा करें और मिट्टी के शकोरों में या सर्विंग बाउल में डालें और ठंडा करके ऊपर से बारीक कटा सेब व संतरे के थोड़े से सेगमेंट बुरक कर सर्व करें।

बेक्ड रसमलाई की रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बेक्ड रसमलाई

 

सर्व-3, तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-25 मिनट

सामग्री:

  • रेडीमेड रसगुल्ले 4 नग
  • टोंड मिल्क 2 कप
  • टोंड मिल्क का पनीर 150 ग्राम
  • चीनी 1 बड़ा चम्मच
  • केसर 10-12 धागे
  • गुलाब जल ½ छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कतरा पिस्ता 1 छोटा चम्मच और छोटी इलायची चूर्ण 1/4 छोटा चम्मच
विधि:
  1. रसगुल्लों को गुनगुने पानी में डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह निचोड़ें।
  2. इस क्रिया को दो बार दोहरायें।
  3. बीच से प्रत्येक रसगुल्ले को आधा-आधा काट लें। केसर के धागों को गुलाब जल के साथ घोट लें।
  4. दूध, पनीर, चीनी, व केसर को एक साथ मिलाकर मिक्सी में चर्न करें।
  5. इसमें कॉर्नफ्लोर भी डालें और पुन: चर्न करें। एक सर्विंग डिश में मिश्रण पलटें और उसमें रसगुल्ले डाल दें।
  6. अवन में पांच मिनट बेक करें।
  7. ऊपर से बारीक कटा पिस्ता और इलायची चूर्ण बुरक कर सर्व करें।

अखरोटी पोहा लड्डू के

अखरोटी पोहा लड्डू

 

 
सर्व-3, तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-45 मिनट
 
सामग्री :
  • अखरोट (दरदरा कुटा) 1 कप
  • पोहा पतला 1 कप
  • कद्दूकस किया गुड़ 1/4 कप
  • देसी घी 1 बड़ा चम्मच
  • छोटी इलायची चूर्ण ½ छोटा चम्मच
  • बारीक कतरा पिस्ता 1 छोटा चम्मच।
विधि :
  1. पोहे को सूखा ही भूनें और ठंडा करके पाउडर बना लें।
  2. अखरोट को भी दो मिनट धीमी गैस पर सूखा ही भून लें।
  3. एक नॉनस्टिक कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी गरम करके कद्दूकस किया गुड़ धीमी गैस पर पिघलाएं।
  4. इसमें पोहा पाउडर, दरदरे कुटे अखरोट, इलायची चूर्ण और बारीक कटा पिस्ता मिलाएं।
  5. बचा घी भी डाल दें और गरम-गरम में ही मीडियम आकार के लड्डू बना लें। लगभग 12-14 लड्डू बनेंगे। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम कैलोरी वाले भी हैं।

न्यूट्रीशियस लड्डू की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

न्यूट्रीशियस लड्डू

 

 

सर्व-3, तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट

सामग्री: 

  • गेहूं का आटा 250 ग्राम
  • मोटा बेसन 1 बड़ा चम्मच
  • घी 1 बड़ा चम्मच
  • पिसी चीनी ½ कप
  • बादाम पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  • गोंद 2 बड़ा चम्मच
  • इलायची चूर्ण ½ छोटा चम्मच
  • चिरौंजी 1 बड़ा चम्मच 
विधि:
  1. एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करके गोंद भूनें और मिक्सी में पीस लें।
  2. इसी बचे घी में आटा व बेसन डालकर खुशबू आने तक भूनें।
  3. गैस धीमी ही रखें और इसमें पिसी चीनी व अन्य सामग्री डालकर पांच-सात मिनट चलाएं।
  4. चीनी पिघल जाएगी और तुरंत लड्डू बना लें।बढिय़ा स्वादिष्ट लड्डू तैयार है।
इन्हें भी पढ़ें-