डेट पैनकेक

सर्व-2,तैयारी में समय- 10 मिनट, बनने में समय-

सामग्री-

  • मैदा 1/2 कप,
  • काॅर्नफ्लोर 1 कप,
  • बेकिंग पाउडर 1 चुटकी,
  • पानी आवश्यकतानुसार।

भरावन के लिए

  • खजूर 1 कप
  • दरदरे बादाम 1/4 कप
  • दरदरे अखरोट 1/4 कप
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • पिसी दालचीनी 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए।

विधि 

1-सबसे पहले सारी सामग्री में पानी मिलाकर घोल बना लें।अब चिकनाई युक्त पैन में चम्मच से छोटे पैनकेक की तरह मिश्रण डालें।

2. किनारे छूटने तक पकाएं। इसी तरह सभी पैनकेक बना लें।

3. खजूर को पानी डालकर नरम होने तक पकाएं।मेवे व पिसी दालचीनी मिलाएं।

4.अब शीट में चम्मच से भरें व उन्हें काॅर्नफ्लोर के पेस्ट से बंद करें। सुनहरे होने तक डीप फ्राई करके आइसक्रीम के साथ परोसें।

ये डेजर्ट्स भी पढ़ें-