किचन
 
 

 
 
ब्रेस्ड चिकन विद कैलीफोर्निया वॉलनट
किचन

 

सामग्री:
  • बोनलेस चिकन लेग 500 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल 30 मिली.
  • कटी प्याज 100 ग्राम
  • लहसुन-अदरक पेस्ट 30 ग्राम
  • इलायची पाउडर 2 ग्राम
  • दालचीनी पाउडर 1 ग्राम
  • भुने और फूड प्रोसेसर में ग्राइंड किए कैलीफोर्निया वॉलनट 200 ग्राम
  • अनार जूस 300 मिली.
  • नींबू रस 5 मिली.
  • सिंके और कटे कैलीफोर्निया वॉलनट (सजावट के लिए) 15 ग्राम
  • अनारदाना 50 ग्राम, नमक व काली मिर्च स्वादनुसार
  • लेमन जेस्ट 10 ग्राम
विधि:
  1. चिकन में नमक व काली मिर्च मिलाएं।
  2. मंदी आंच पर पैन में तेल गर्म करें।
  3. पैन में चिकन के टुकड़ों को अलग-अलग रखें।
  4. ध्यान रहे कि वे आपस में चिपके नहीं।
  5. इन्हें 4-5 मिनट दोनों तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं (स्टीम न करें)।
  6. इन्हें एक प्लेट में निकाल दें।
  7. पैन में प्याज डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक 7-8 मिनट तक चलाएं। लहसुन-अदरक पेस्ट, इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर डालकर 1 मिनट चलाएं।
  8. कैलीफोर्निया वॉलनट डालें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें।
  9. अनार जूस, नींबू रस और लेमन जेस्ट में मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं जब तक कि पैन में ऊपर ब्राउन लेयर न दिखने लगे।
  10. पैन में चिकन के टुकड़े डालें और उनके ऊपर कुछ सॉस भी लगाएं।  थोड़ा उबलने दें।
  11. इसे ढककर 30-35 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  12. पैन से चिकन निकालें और ढककर रख दें।
  13. पैन में बचा सॉस गाढ़ा होने तक पकाएं और चिकन के टुकड़े दोबारा पैन में डालें और सॉस में लपेटें।
  14. इन पर सिंके और कटे कैलीफोर्निया वॉलनट, अनारदाना और लेमन जेस्ट डालकर परोसें।
कैलीफोर्निया वॉलनट कस्टर्ड कॉटेज चीज़ विद
रोमेस्को डिप एंड माइक्रोग्रींस
 
किचन

 

सामग्री:
  • सैंडविच कॉटेज चीज़ (पनीर) 300 ग्राम
मेरिनेशन के लिए सामग्री:
  • अदरक का पेस्ट 5 ग्राम
  • लहसुन का पेस्ट 5 ग्राम
  • हरी मिर्च का पेस्ट 5 मिग्रा.
  • नींबू का रस 5 मिली.
  • गरम मसाला
  • 5 ग्राम
  • पानी रहित दही (हंग कर्ड) 30 मिली.
  • कोटिंग के लिए टूटे/क्रश्ड कैलीफोर्निया वॉलनट
  • 150 ग्राम
  • नमक व कालीमिर्च स्वादानुसार
 
रोमेस्को डिप/सॉस के लिए सामग्री:
  • 20 मिनट तक उबाला
  • बीजरहित
  • छिला व भुना हुआ टमाटर का गूदा 1 बड़ा
  • सूखी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच
  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 60 मिली.
  • कैलीफोर्निया वॉलनट 70-75 ग्राम
  • 1/2 इंच के चौकोर टुकड़ों में कटी व्हाइट ब्रेड
  • लहसुन की कतरी हुई गांठें 2 बड़ी
  • सूखी, कूटी लाल मिर्च 2.5 ग्राम
  • भुनी और छिली हुई शिमला मिर्च 2
  • पानी 30 मिग्रा.
  • रेड वाइन विनेगर (सिरका) 15 मिली.
  • नमक स्वादानुसार
 
विधि:
  1. मेरिनेशन की सारी सामग्री को एक बाउल में मिला लें और इसमें कॉटेज चीज़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  2. ऊपर से कैलीफोर्निया वॉलनट के टुकड़े डालकर उसे थपथपा लें।
  3. ओवन में 15 मिनट तक बेक करें।
  4. रोमेस्को सॉस बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ी प्यूरी बना लें। कैलीफोर्निया वॉलनट के साथ परोसें।
ये भी पढ़ें-