सामग्री:
- रैप के लिए : आटे की आधी सेकी
- हुई 2 रोटी।
- स्टफिंग के लिए:
- तेल 2 चम्मच
- जीरा ½छोटा चम्मच
- प्याज कटा 2, मकई के दाने
- गाजर, बींस मटर उबले आधा कप
- कटी धनिया पत्ती 1 चम्मच
- दरदरी मूंगफली 1 चम्मच
- छेना मैश किया 1 चम्मच
- नींबू का रस 1 चम्मच
- टोमैटो सॉस 2 चम्मच
- कटी पत्तागोभी 2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार।
विधि:
स्टेप1.
एक पैन में तेल गर्म कर जीरा चटकाएं और प्याज डालकर सौते करें फिर उबली
सब्जियां, मूंगफली, छेना, नींबू रस, धनिया पत्ती व नमक मिलाकर 2-3 मिनट चलाकर स्टफिंग बाउल में निकाल लें।
स्टेप 2.
एक तवे को गर्म कर आटे की रोटी रखें, फिर टोमैटो सॉस फैलाएं फिर बीच में थोड़ी पत्तागोभी रखें। 2 चम्मच स्टफिंग का मिश्रण रखकर रोटी को रोल करते हुए कार्नर पर पानी लगाकर दबा दें। थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से गुलाबी
होने तक सेकें।
अब इस वेज रैप को दही के रायते या टोमैटो केचअप के साथ बच्चों को टिफिन में दें। यह स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी व अपने आप में पूरा एक मील होता है। इसमें आप चाहें तो सब्जियां अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकती हैं।