सर्व- 4,तैयारी में समय- 15 मिनट,बनने में समय-45 मिनट (जमने तक का समय)
सामग्री-
  • दूध 400 मि.ली
  • बूरा चीनी 200 ग्राम
  • दही 900 ग्राम
  • क्रीम 100 मि.ली.
  • स्ट्राॅबरी एसेंस 1 छोटा चम्मच
  • कटी स्ट्राॅबरी 2 कप
  • जिलेटिन 2 छोटे चम्मच।
 
विधि
1. दूध और चीनी मिलाकर चीनी घुलने तक हिलाते रहें। लगातार चलाते हुए दही, एसेंस व क्रीम भी मिलाएं। मिश्रण को मिक्स होने तक फेंटते रहें।
 
2. पानी में जिलेटिन घोलें व हल्का गर्म करके मिश्रण में मिलाएं। कटी स्ट्राॅबरी डालकर फ्रिज में जमाएं।
 
3- कटी स्ट्राॅबरी से सजाकर ठंडी-ठंडी दही परोसें।