सदाबहार पास्ता
सामग्री :
- उबला पास्ता 1 कप,
- टमाटर सॉस ½ कप,
- मेयोनीज ½ कप,
- लहसुन कली 1 (कुटी हुई),
- सब्जियां मनचाही (शिमला मिर्च, लाल पीली शिमला मिर्च,
- मशरूम,
- जैतून के टुकड़े,
- 1 ब्रोकली,
- जैतून का तेल 2 चम्मच,
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), पिज़्जा सीजनिंग या ऑरेगेनो।
विधि :
- एक प्याज को तेल में पकाएं,
- फिर इसमें सभी ऊपर लिखी चीजें मिलाएं।
- मेयोनीज और सॉस में नमक पहले से होता है इसलिए इसमें नमक चखने के बाद ही डालें। फिर पिज़्जा सीजनिंग डाल कर सर्व करें।
- पास्ता के साथ गार्लिक ब्रेड या कोई भी ब्रेड खा सकते हैं।
- गार्लिक ब्रेड बाजार में उपलब्ध है। उसे तवे पर नमकीन मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सेक लें।
- कुरकुरा होने पर पास्ता के साथ परोसें।
व्हाइट सॉस पास्ता

सामग्री :
- नमकीन मक्खन 1 बड़ा चम्मच,
- मैदा 1 बड़ा चम्मच,
- दूध (ठंडा) 1 कप,
- एक चुटकी नमक,
- एक चुटकी काली कुटी मिर्च।
विधि :
- एक भारी कढ़ाही में मक्खन गर्म करके उसमें मैदा 2 मिनट तक पकाएं।
- याद रखें कि आंच धीमी रहे, फिर एक कप दूध डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- फिर नमक, मिर्च मिलाएं।
- गिलटियां ना पड़ें उसके लिए आप लगातार चम्मच से चलाते रहें।
- अब उबला पास्ता व्हाइट सॉस अलग रखें।
- एक प्याज को कड़ाही में गुलाबी होने तक पकाएं, उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, जैतून बारीक कटे हुए मिलाएं।
- लाल मिर्च भी डाल सकते हैं (एक चुटकी), इसमें व्हाइट सॉस और पास्ता मिलाएं और सर्व करें।
पास्ता इटेलियन

सामग्री :
- पास्ता (उबला हुआ) 2 कप,
- ऑलिव ऑयल 2 बड़े चम्मच,
- हरी खट्टी मिर्च 2 चम्मच,
- टमाटर 250 ग्राम,
- टमाटर सॉस 1 बड़ा चम्मच।
सब्जी के लिए सामग्री :
- हरी शिमला मिर्च 1,
- पीली शिमला मिर्च ½,
- लाल शिमला मिर्च ½, प्याज (बड़ा) 1,
- पिज़्जा सीजनिंग 2 छोटे चम्मच,
- लहसुन कली 1।
पास्ता उबालने की विधि :
- उबालने के लिए 5 गिलास पानी लें,
- उसमें एक चम्मच तेल डालें और ½ चम्मच (चाय वाला) नमक डालें। जब पानी उबल जाए तब ही उसमें पास्ता डालें (1 कप), 10 से 12 मिनट बाद पास्ता पानी से निकाल दें और उसके ऊपर ठंडा पानी डालें।
पास्ता बनाने की विधि :
- एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करके उसमें प्याज हल्की आंच पर पकाएं।
- प्याज गुलाबी होते ही उसमें कटी सब्जियां डालें।
- साथ ही बारीक कटा लहसुन भी डाल दें।
- 2 मिनट बाद इसमें पिज़्जा सीजनिंग 2 चुटकी नमक डालें, फिर आंच से उतार कर रखें।
टमाटर की सब्जी :
- 250 ग्राम टमाटर छील कर काट लें।
- एक कड़ाही में 1 चम्मच जैतून का तेल गर्म करें, उसमें कटे हुए टमाटर डाल कर पकाएं।
- इसमें 1 चुटकी नमक, 3-4 चुटकी काली मिर्च और 2 चुटकी पिज़्जा सीजनिंग डालें।
- 3-4 मिनट पकाने के बाद इसे पकी सब्जियों में मिला दें, फिर उबला पास्ता मिला लें, फिर एक चम्मच टमाटर सॉस डाल कर धीरे से सब कुछ मिलाएं और गर्म परोसें।
चीज़ पास्ता

सामग्री :
- उबला पास्ता 2 कप,
- चीज स्प्रेड 2 चम्मच,
- खट्टे खीरे (छोटे) 2,
- मशरूम ½ कप,
- 1 शिमला मिर्च (छोटे टुकड़ों में),
- 1 प्याज (छोटे टुकड़ों में),
- पिज़्जा सीजनिंग 2 चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- जैतून का तेल 2 चम्मच।
विधि :
- पास्ता उबालने के बाद अलग रखें।
- एक खुले बरतन में तेल गर्म करके प्याज को 2 मिनट तक पकाएं।
- उसमें मशरूम, सब्जियां डालें, फिर 2 चुटकी नमक और पिज़्जा सीजनिंग मिलाएं।
- इसमें छोटे टुकड़े खट्टे खीरे के मिलाएं।
- अंत में चीज स्प्रेड मिला कर गर्म परोसें।