टिफिन रेसिपीज

सर्व-2   तैयारी में समय-10 मिनट   बनने का समय 7 मिनट

ब्रेड फिश

सामग्री:

  • 2 पीस ब्रेड
  • 1 गाजर
  • 1 ऑलिव
  • 1 खीरा
  • 2 स्लाइस चीज

विघि:

  1. ब्रेड के उपर चीज की स्लाइस लगा दें।
  2. गाजर के गोल-गोल टुकड़े काटकर (जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है) उस तरह सजाएं।
  3. पूंछ में दो गाजर के टुकड़े लगा दें।
  4. उसके उपर चीज़ का छोटा गोल टुकड़ा रखकर ऑलिव लगा दें।
  5. फिश के बुलबलों के लिए छोटे-छोटे खीरे लगा दें।
  6. लीजिए तैयार है तैरती हुई ‘फिश’।

 सर्व-2   तैयारी में समय-15 मिनट   बनने का समय 10 मिनट

वीटल इडली

टिफिन रेसिपीज
ऐसी टिफिन रेसिपीज़ जिसे देखकर बच्चे हो जाएंगे खुश 4


सामग्री:

  • 4 इडली, जेम्स की 1 पैकेट
  • 1 खीरा,
  • 1 टमाटर
  • 1/2 कटोरी उड़द दाल 
  • 1 कटोरी चावल,
  • नमक।

विधिः

  1. दाल और चावल मिलाकर 1 दिन पहले भिगों दें ।
  2. दूसरे दिन दाल और चावल को पीसकर उसमें नमक अंदाज से मिला दें।
  3. घोल को ढककर रख दें।
  4. जब घोल फूलकर तैयार हो जाएं
  5. तब इडली के सांचे में घोल डालकर इडली तैयार करें।
  6. टमाटर के गोल-गोल छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
  7. अब इडली के उपर टमाटर सजा दें।
  8. विटल का चूरा इडली का चौथाई हिस्सा काटकर लगाएं।
  9. आंख बनाने के लिए जेम्स लगाएं
  10. और मूंछ की जगह खीरे की पतली पतली फांक लगा दें।

सर्व-2   तैयारी में समय-10 मिनट   बनने का समय 7 मिनट

सेवई लविंग फ्रेंडस

टिफिन रेसिपीज
ऐसी टिफिन रेसिपीज़ जिसे देखकर बच्चे हो जाएंगे खुश 5

सामग्री

  • 4 पीसब्रेड
  • 1 कप सेवई
  • 1 आलू
  • 1 चम्मच घी
  • राई
  • जीरा
  • नमक
  • ओलिव
  • 4 चेरी
  • 1 गाजर कसी हुई।
  • 1 कप पत्ता गोभी कसी हुई।

विधिः

  1. 4 कटोरी की सहायता से ब्रेड को गोल काट लें।
  2. सेवई को उबालकर छानलें।
  3. आलू को बारीक काटकर भून लें।
  4. नमक डाल दें।
  5. उबली हुई सेवई को डाल दें।
  6. ब्रेड के उपर बालों के लिए सेवई डालें,
  7. दूसरी ब्रेड के उपर गाजर के लच्छे लगा दें।
  8. आंखों को जगह ओलिव लगाएं, मुंह बनाने के लिए गाजर का इस्तेमाल करें।
  9. डॉल ही ड्रेस को पत्तागोभी से तैयार कर दें।
  10. दूसरी डॉल की डे्स बनाने के लिए चेरी लगाएं।