स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम
सामग्री:
- मिल्कमेड 1/2 कप
- स्ट्राॅबरी का गूदा 1/2 कप
- फेंटी क्रीम 500 मि.ली.
- मिल्क पाउडर 1/4 कप
- गुलाबी रंग 1 चुटकी
- स्ट्राॅबरी एसेंस 1 छोटा चम्मच
विधि:
- मिल्कमेड, मिल्क पाउडर को स्ट्राॅबरी के गूदे के साथ फेंटें।
- इसमें क्रीम, एसेंस व रंग मिलाएं।
- फ्रीजर में रखकर मिश्रण अध्जमा कर लें।
- फिर से फेंटें व फ्रिज में थोड़ी देर के लिए दोबारा जमाएं।
- तीसरी बार फेंटें और स्ट्राॅबरी के टुकड़े डालें। परोसने तक जमाएं।
काल्हूआ कॉफी वॉलनट आइसक्रीम

सामग्री:
- फुल क्रीम दूध 1 लीटर
- काॅर्नफ्लोर 2 छोटा चम्मच
- जिलेटिन 1 छोटा चम्मच
- काॅफी (काल्हुआ लिकर) 1/2 कप
- काॅफी 2 छोटे चम्मच
- पानी 2 बड़े चम्मच
- फेंटी क्रीम 2 कप
- बूरा चीनी 1 कप
- दरदरे अखरोट 1 कप
- मिल्क पाउडर 1/2 कप
विधि:
- चीनी व दूध मिलाकर थोड़ी देर उबालें।
- थोड़े दूध में काॅर्नफ्लोर व मिल्क पाउडर मिलाकर दूध में डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब पानी में घुला जिलेटिन भी डालें।
- इसके बाद पानी में काॅफी घोलें व मिश्रण में मिलाएं और फ्रीजर में रखकर थोड़ा जमा दें।
- आधे जमे मिश्रण को फेंटें और फेंटी क्रीम व काल्हुआ लेकर मिलाकर थोड़ा जमा लें।
- तीसरी बार फिर से फेंटें व इसमें अखरोट मिलाकर आइसक्रीम जमा लें।
काॅफी आइसक्रीम

सामग्री:
- दूध् 2 कप
- चीनी 1 1/2
- काॅफी 1/4 कप
- फेंटी क्रीम 1/2 किलोग्राम
- बादाम एसेंस 2 छोटे चम्मच
- नमक रहित मक्खन 2 बड़े चम्मच
- अखरोट 1 कप
- तरल ग्लूकोज़ 1 छोटा चम्मच
विधि:
1. दूध और चीनी एकसाथ, दूध की मात्रा आधी होने तक उबालें।
2. थोड़ी काॅफी डालकर चलाएं। फिर एसेंस मिला दें।
3. इसके बाद फ्रिज में रखकर अध्जमा कर लें।
4. अध्जमे मिश्रण को फेंटकर क्रीम व तरल ग्लूकोज़ मिलाएं।
5. फिर से जमाएं व अध्जमा होने पर निकालें।
6. फ्रिज से फेंटकर मक्खन में भुने अखरोट मिला दें और परोसने तक आइसक्रीम फ्रिज में ही रखें।
जब हो राइस क्रेविंग जरुर ट्राई करें ये राइस रेसिपीज़
माइक्रोवेव की सफाई के 5 आसान तरीके
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।