Overview:
Bajra Upma Recipe and Benefits : बाजरा से तैयार उपमा खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के क्या फायदे हो सकते हैं?
Bajra Upma Recipe: सूजी का उपमा आपने कई बार खाया होगी, लेकिन क्या आपने कभी बाजरा का उपमा खाया है? अगर नहीं, तो एक बार इस हेल्दी डिश को जरूर ट्राई करें। यह डिश न सिर्फ हेल्थ के लिहाज से फायदेमंद होती है, बल्कि शरीर के बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा बाजरा से तैयार उपमा खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के क्या फायदे हैं?
Also read : अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए ये फंडा अपना रही है कटरीना कैफ
बाजरा उपमा बनाने की विधि क्या है?
आवश्यक सामग्री
बाजरा – 1 कप
राई – 1 टीस्पून
घी – 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा प्याज – आधी कटोरी
बारीक कटा टमाटर – आधी कटोरी
शिमला मिर्च – 1
हरी मिर्च – 1 से 2
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च – 1 टीस्पून
अदरक – 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
करी पत्ता – 10 से 15
हरा धनिया – 1 चम्मच बारीक कटा हुआ

विधि
बाजरा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बाजरा को रातभर पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह इसमें थोड़ा सा नमर डालकर 2 कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाल लें।
अब इसे अलग से रख लें, इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर इसे गर्म कर लें, इसके बाद इसमें उड़द की दालस राई, करी पत्ता डालकर इसे चटकाएं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर हल्का सा भुनें और फिर टमाटर, शिमला मिर्च डालकर पकने दें। इसके बाद सभी मसाले, नमक और उबले हुए बाजरा डालकर इसे अच्छी तरह से पकाएं। लीजिए बाजरे का उपमा तैयार है, इसके बाद इसपर धनिया की पत्तियां छिड़कर इसे सर्व करें।
बाजरा उपमा खाने के फायदे
वजन करे कंट्रोल
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप बाजरे का उपमा खा सकते हैं। दरअसल, इसमे कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकता है। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है।

पाचन के लिए है बेस्ट
बाजरा में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। इससे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आपको बिना वजह पेट में दर्द, कब्ज जैसी परेशानी होती है, तो अपने आहार में बाजरा जरूर शामिल करें।

आयरन की कमी
शरीर में खून की कमी होने पर बाजरा का उपमा खाना हेल्दी विकल्प हो सकता है। इसमें आयरन की अधिकता होती है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो बाजरा से तैयार उपमा का सेवन जरूर करें।
बाजरा का उपमा स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
