बिना प्याज और लहसुन के बनाएं स्वादिष्ट पनीर की सब्ज़ी: Paneer Recipe Without Garlic-Onion
Paneer Recipe Without Garlic-Onion

घर पर बिना प्याज़ और लहसुन के बनाएं पनीर की ये टेस्टी सब्ज़ी: Shahi Paneer Recipe Without Garlic-Onion

शाही पनीर को आप बिना प्याज और लहसुन के भी आसानी से बना सकती हैं।

Paneer Recipe Without Garlic-Onion: भारतीय घरों में शाही पनीर एक बहुत आम रेसिपी बन चुकी है, जिसे प्याज, लहसुन और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। लेकिन, आज हम आपके लिए शाही पनीर की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बिना प्याज और लहसुन के भी आसानी से बना सकती हैं और यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है।

शाही पनीर बनाने के लिए सामग्री

Paneer Recipe Without Garlic-Onion
Shahi Paneer Recipe

ताजा कटा हुआ पनीर
कटा हुआ 4 टमाटर
कटा हुआ अदरक
ड्राई फ्रूट्स
खरबूजे के बीज
आधा कप दूध
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
रोस्टेड जीरा पाउडर
काली मिर्च
तेजपत्ता
जावित्री
ताजा घी
नमक
कटा हुआ हरा धनिया

विधि

Shahi Paneer Recipe Without Garlic-Onion
Shahi Paneer Recipe Without Garlic-Onion

बिना लहसुन प्याज के शाही पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रखने हैं । इसके साथ ही आप दूसरे बर्तन में टमाटर और अदरक को भी छोटे-छोटे भागों में काटकर रख दें। इसके बाद गैस पर पैन में घी गर्म करें और उसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डाले। जब पनीर सुनहरे रंग का हो जाएं, तब उन्हें बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब पैन में घी गर्म करें और इसमें कटा हुआ टमाटर, दो चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

जब टमाटर अच्छे से पैन में गल जाएंगे, तो इनका छिलका आसानी से निकल आएगा। अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे एक ग्राइंडिंग जार में निकाले और इसमें काजू, खरबूजे के बीज और दूध डालकर अच्छे से पीस लें। ध्यान रखें कि आपको पेस्ट ना अधिक पतला बनाना है और ना ही अधिक मोटा बनाना है।

इसके बाद अब आपकों एक बार फिर गैस पर पैन में घी गर्म करना है और उसमें टमाटर और काजू का पेस्ट डालकर डीप फ्राई करें। आप इसमें स्वाद अनुसार नमक हल्दी और मिर्ची पाउडर भी मिला लें। मीडियम आंच में मिश्रण को तब तक फ्राई करें, जब तक की मसाले से तेल अलग ना होने लगे। फिर इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें और आधा गिलास गर्म पानी डालें और ग्रेवी में उबाल आने दें। गर्म पानी डालने से सब्जी का रंग खराब नहीं होता हैं।

ग्रेवी गाढ़ी होने लगे, तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें और सब्जी को 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद स्वाद बढ़ाने के लिए कटा हुआ हरा धनिया डालें। आप चाहे तो ऊपर से भी ड्राई फ्रूट्स को क्रश्ड करके डाल सकती है। ऐसा करने से आपका खाना और भी टेस्टी दिखेगा। अब ऐसा करते ही आपकी बिना प्याज और लहसुन वाली शाही पनीर तैयार हैं। आप चाहे तो वीकेंड पर बच्चों को ये टेस्टी रेसिपी बनाकर खिला सकती हैं। इसे पूरी या नान के साथ ट्राई करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...