Packaged Food
Packaged Food

पैक्ड फूड खरीदते हुए इन बातों को पहले जान लें, ताकि बात में न पड़े पछताना

पैक्ड फूड का आजकल बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसके लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन, यह हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसलिए, पैक्ड फूड खरीदते हुए इन बातों को जरूर जान लें।

Packaged Food: आजकल लोग ताजे खाने की जगह बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड अधिक लोकप्रिय होता है जा रहा है। व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए पैक्ड फूड किसी वरदान से कम नहीं है। आजकल की युवा पीढ़ी इसका अधिक इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी उनके पास इतना समय नहीं होता कि वो फ्रेश फूड को तैयार कर सकें। लेकिन, हमारे लिए यह जानना भी जरुरी है कि यह पैक्ड फूड्स सेहत के लिए बहुत अधिक हानिकारक हो सकते हैं। पैक्ड फूड को खरीदने से पहले हमेशा उनके लेबल्स को जरूर पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही पैक्ड फूड लेते हुए कुछ अन्य चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें कि पैक्ड फूड लेते हुए किन चीजों को लेकर सावधान रहना चाहिए?

इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट 

पैकिंग में मिलने वाले फूड में कैलोरीज को विभिन्न कैटेगरीज में बांटा गया होता है जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट्स, शुगर, विटामिन और मिनरल्स आदि। इन लेवल्स को ग्राम्स के रूप में मेजर किया जाता है। कार्बोहाइड्रेट्स डाइट्री फाइबर, शुगर और स्टार्च से बने होते हैं। यह एनर्जी का अच्छा स्त्रोत हैं लेकिन इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए पैक्ड फूड को अपने लिए चुनते हुए हमेशा इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानें। आपको इसमें मौजूद फैट कंटेंट की भी जांच करनी चाहिए। ऐसे फूड का चुनाव करें, जिसमें सैचुरेटेड फैट कंटेंट कम हो। इसके साथ ही ट्रांस फैट लेवल्स को भी जान लें। इन फैट्स से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है और गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Nutrients in packaged food
Nutrients in packaged food

यह भी पढ़ें। इन फूड्स को दोबारा गर्म करके न खाएं, हो सकते है भारी नुकसान: Reheating Food Effects

सर्विंग साइज 

हर पैक्ड फूड पर इसका सर्विंग साइज लिखा होता है। कई तरह के पैक्ड फूड्स में एक सर्विंग होती है जबकि अन्य में एक से ज्यादा सेविंग हो सकती है। जैसे हो सकता है कि एक जूस के बॉक्स पर 100 मिलीलीटर सर्विंग साइज के मुताबिक न्यूट्रिशनल फैक्ट्स लिखे गए हों। लेकिन, उस बॉक्स में 200 मिलीलीटर जूस हो।ऐसे में अगर आप जूस का पूरा बॉक्स पीते हैं तो इसका अर्थ है कि आप बॉक्स में लिखी कैलोरीज का दोगुना सेवन कर रहे हैं। इस बात को सही से समझें और उसके मुताबिक ही इसका सेवन करें। 

पैक्ड फूड को खरीदते हुए किन चीजों को नजरअंदाज करें

पैक्ड फूड खरीदते हुए हमेशा इसमें मौजूद नमक, चीनी, फैट्स, केमिकल प्रिजर्वेटिव और अप्राकृतिक रंगो व एडिटिव आदि की मात्रा को ध्यान में रखें। इन चीजों को पैक्ड फूड को अतिरिक्त टेक्सचर, फ्लेवर देने या इनकी शेल्फलाइफ को बढ़ाने के लिए डाला जाता है। इनसे फूड में शुगर और फैट की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में, इनका अधिक सेवन करना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है।

Packaged food
Packaged food

पैक्ड फूड और हेल्थ प्रॉब्लम्स

जैसा कि आप जान ही चुके होंगे कि पैक्ड फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। अब सवाल यह है कि इससे क्या नुकसान हो सकता है? पैक्ड फूड कई बीमारियों और कंडिशंस का कारण बन सकता है। स्टडी के अनुसार अधिक पैक्ड फूड खाने से कैंसर का रिस्क बहुत अधिक बढ़ता है। इसमें मौजूद प्रोसेस्ड इंग्रीडिएंट्स से इसका स्वाद तो अच्छा होता है लेकिन इनका बहुत अधिक सेवन मोटापा, हार्ट डिजीज और डायबिटीज को बढ़ाता है। ऐसे में प्रोसेस्ड फूड को कम या न खाने की सलाह दी जाती है।