पान का लड्डू कैसे बनाएं, यहां जानें आसान तरीका: Paan Special Laddu
Paan Special Laddu

क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों से लड्डू भी तैयार होते हैं

पान का लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

Paan Special Laddu: हमारे देश में पूजा पाठ से लेकर सामान्य खानपान की तरह पान का प्रयोग होता है। हिन्दू धर्म में पान के पत्तों को काफी शुद्ध माना गया है। लखनऊ हो या फिर बिहार का पटना, हर किसी की जुबां पर पान का स्वाद चढ़ा होता है। वहीं, कई धार्मिक आयोजनों पर पान के पत्तों का प्रयोग होता है। कई लोग इसे रोजाना खाने के बाद खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को रोजाना पान के पत्ते खाने की आदत होती है। अलग-अलग रोग इसका प्रयोग अलग-अलग तरीके से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों से लड्डू भी तैयार होते हैं। पान के पत्तों को देसी घी, नारियल, दूध इत्यादि के साथ मिक्स करके खास तरह का लड्डू तैयार किया जाता है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं घर में पान के लड्डू कैसे बनाएं?

पान के लड्डू कैसे बनाएं?

Paan Special Laddu
Paan Special Laddu

आवश्यक सामग्री

  • खोया – 200 ग्राम
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ – 100 ग्राम
  • उबला हुआ पेठा – 200 ग्राम
  • कंडेस्क मिल्क – 1 पैकेट
  • काजू – 10 से 15 कटे हुए
  • पीसी हुई सौंफ – 2 चम्मच (लड्डू और कोटिंग के लिए 1-1 चम्मच)
  • इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
  • गुलकंद – 2 से 3 चम्मच
  • सूखे खस – 2 चम्मच
Paan Laddu Recipe
Paan Laddu Recipe

विधि

  • पान के लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा सा गहरे आकार का बर्तन लें। इसमें खोया, नारियल और पेठा कद्दूकस करके डालें। इसके बाद इस बर्तन में कंडेस्क मिल्क, काजू के कटे हुए कतरन, पीसी हुई सौंफ और इलायची पाउडर डालें।
  • अब पान के पत्ता लें। इसे अच्छी तरह से धोकर इसे टुकड़ों में काट लें। अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और लड्डू के आकार में बांध लें।
  • लड्डू को बांधने के लिए मिश्रण को फ्रिज से निकालकर इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अपनी हथेली पर लें। इसके बाद इसे गोल आकार देना शुरू कर लें। आप चाहें तो लड्डू को गोल करते समय आप इसमें आधा चम्मच गुलकंद भी भर सकते हैं और फिर गोल आकार देना शुरू कर लें।
  • अब इस लड्डू के कोटिंग के लिए नारियल का सूखा बुरादा लें, इसमें सूखे खस और पिसी हुई सौंफ डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसके हाद सभई लड्डुओं को इसमें डालकर इसे गोल-गोल घुमाएं और कोटिंग देना शुरू कर लें। लीजिए पान के लड्डू तैयार हैं। अब इसे गुलाब की पत्तियों के साथ अपने मेहमानों को सर्व करें।

पान लड्डू खाने के फायदे

  • पान लड्डू का सेवन करने से आपको रिफ्रेशिंग फील होता है।
  • इसमें मौजूद गुलकंद पेट के लिए काफी अच्छा होता है।
  • पान से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
  • पान का लड्डू आपके वेट लॉस के लिए भी अच्छा हो सकता है।
  • इसमें चीनी या फिर आर्टिफिशियल स्वीटनर्स न के बराबर होता है।
Paan Ladoo Eating Benefits
Paan Ladoo Eating Benefits

पान का लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी हो सकता है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...