Lohri Special Recipe
Lohri Special Recipe

मकर संक्रांति घर पर बनाएं मुरमुरे के लड्डू, बच्चों को आएंगे बेहद पसंद: Murmure Laddoo Recipe:

लोहड़ी पर्व जल्द आने वाला है।इस दिन हमारे घर पर खाने की बहुत सी चीजें बनाई जाती है। ये ना केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ठंड के मौसम में इन्हें खाने से इनका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।

Murmure Laddoo Recipe: लोहड़ी पर्व जल्द आने वाला है।इस दिन हमारे घर पर खाने की बहुत सी चीजें बनाई जाती है। ये ना केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ठंड के मौसम में इन्हें खाने से इनका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है मुरमुरे के लड्डू भी है। जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। इस दिन इसे बनाने का विशेष महत्व है। साथ ही लोग इसे दान पुण्य में भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आज हम आपको लोहड़ी पर बनने वाले मुरमुरे के लड्डू की पूरी रेसिपी बताने वाले है।

Also read : लोहड़ी पर घर में बनाएं पंजाबी पिंडी छोले, जानिए रेसिपी

Murmure Laddoo Recipe
Murmure Laddoo Ingredients

एक कप गुड़
चार कप मुरमुरा
चार चम्मच तिल
आधा कप घी

Lohri Special Recipe
Lohri Special Recipe

लोहड़ी पर मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट से साफ मुरमुरा लेकर आना है। फिर उसे एक दिन धूप में थोड़ी देर के लिए सुखा लें। ताकि मुरमुरा थोड़ा सख्त हो जाएं। इसके बाद आप एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें मुरमुरे को 5 मिनट तक भून लें। इसके बाद मुरमुरे को हाथ में दबाकर देखिए कि वो आसानी से चूरा बन रहा है या नहीं। अगर वो आसानी से चूरा नहीं बनता है तो उसे गैस पर थोड़ा और भून लें। इसके बाद अब आप गुड़ को छोटे छोटे भागों में काट लें और मिक्सर में पीस लें। ताकि जब आप उसे गर्म पानी में पिघलाएं तो वो आसानी से पिघल जाएं।

फिर आप गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और उसमें पानी गर्म करें। इसके साथ ही उसमें पिसा हुआ गुड़ डालकर पिघला लें। ध्यान रखें कि जब आप गुड़ पिघला रही होंगी तो उसका रंग बदल जाएगा। इसके साथ ही उसमें से झाग भी निकलेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि गुड़ अच्छी तरह से पिघला रहना चाहिए। तभी मुरमुरे के लड्डू आसानी से बन पाएंगे। जब गुड़ गाढ़ा हो जाएं तब उसमें भूना हुआ मुरमुरा और तिल डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लें। अब गैस बन्द कर दें। अब आप अपनें हाथों में घी लगा लें और मुरमुरे के छोटे छोटे लड्डू बना लें। आप चाहें तो इसे कोई भी आकार दे सकती हैं। आप इन लड्डू को टाइट कंटेनर में एक हफ्ते तक स्टोर करके रख सकती हैं। अगर ये बाद में कुरकुरे न रहें, तो इन्हें माइक्रोवेव में गर्म किया जा सकता है। जिससे ये खाने में क्रिस्पी लगेंगे।

  • अगर आप करारे लड्डू बनाना चाहती हैं, तो मुरमुरे को हमेशा मिडियम फ्लेम पर गर्म करें। आप चाहें तो देशी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
  • आप चाहती हैं कि गुड़ के मिश्रण में गुठलियां ना पड़ें, तो आप गुड़ की चाशनी लो फ्लेम पर लगातार चलाते रहें। ऐसा करने से गुड़ के मिश्रण में गांठ नहीं पड़ती हैं।
  • अगर आपका लड्डू टूट जाता है, तो आप इसे ठीक करने के लिए गैस पर घी गर्म करें और लड्डू के मिश्रण में डाल दें। फिर मिश्रण को गर्म करके लड्डू बनाएं। ऐसा करने से मुरमुरे के लड्डू टूटेंगे नहीं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...