रक्षाबंधन पर बनाएं भाई के लिए मलाई घेवर

वैसे तो किसी भी तरह की मिठाई हर त्योहार पर खायी जाती है पर रक्षाबंधन के ख़ास मौके पर अक्सर घेवर सबकी पहली पसंद होता है।

Mini Malai Ghevar Recipe: रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्यार का त्योहार है। साल भर में एक बार आने वाले इस त्योहार का भाई बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस प्यारे त्यौहार पर दोनों ही एक दूसरे के लिए उनकी पसंद का ध्यान रखते हुए तोहफे लेते हैं। खाने पीने के शौक़ीन लोग इस मौके पर अलग अलग तरह का खाना बनाते हैं, बात त्योहार की हो और मिठाइयों का जिक्र ना आये ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। वैसे तो किसी भी तरह की मिठाई हर त्योहार पर खायी जाती है पर रक्षाबंधन के ख़ास मौके पर अक्सर घेवर सबकी पहली पसंद होता है। बाजार में अलग अलग तरह के घेवर रक्षाबंधन पर आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप चाहती हैं की अपने भाई को घर का बना घेवर ही खिलाएं, पर ये सोचकर परेशान हैं की घेवर बनाना तो बहुत मुश्किल का काम है,

Festival time
Festival time

तो हम आज आपको मिनी मलाई घेवर बनाने की ऐसी रेसिपी बताएंगे की आप बहुत ही आसानी से इसे बना लेंगी और सिर्फ रक्षाबंधन ही नहीं जब कभी आपका मन करे इसे खाने का तो झटपट बनाकर इसका मज़ा ले सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री

मैदा – 2  कटोरी

ताज़ा दूध – आधा कप

घी –  तलने के लिए

केसर – 18  – 20  धागे

पिस्ता – 1  बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए

चीनी – 1 .5  कटोरी

इलायची पाउडर – एक छोटा चम्मच

बादाम – 1  छोटा चम्मच बारीक कटे हुए

रबड़ी – 300 ग्राम 

घी – आधा कप से थोड़ा कम (बैटर के अनुसार)

बैटर बनाने की विधि

Recipe of malai ghevar
Recipe of malai ghevar

मिक्सी में आधा कप ठंडा पानी और आधे कप से थोड़ा कम घी डाल कर एक ही दिशा में तब तक अच्छी तरह फेंटिए जब तक ये अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाए।  अब इसमें आधा कप दूध डाल कर इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट कर तैयार कीजिये। मैदा और पानी थोड़ा थोड़ा दो बार में डाल कर फिर से दो बार मिक्सर चलाइये। इस प्रक्रिया को दो तीन बार दोहराने से आपको एक अच्छा मिश्रण तैयार मिलेगा। तैयार बैटर में नीबू का थोड़ा रस मिला दें इस से घेवर की क्रिस्पी बनता है।

घेवर बनाने की विधि

एक बड़े आकार की कड़ाई में घी अच्छी तरह गरम कर के उसके बीच में साँचा रखें और सावधानी से 2 चम्मच तैयार मिश्रण को डाल दें।

फिर से 2 चम्मच मिश्रण पहले डाले गए मिश्रण के ऊपर डालें।

इसी तरह 10 से 12 बार इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

घेवर सुनहरे रंग का हो जाने तक हलकी आंच पर तलें।

Tasty sweet
Tasty sweet

अब एक तेज चाक़ू से किनारे पर लगें मिश्रण को हटाए जाएँ।

जब तक बुलबुले अच्छी तरह गायब ना हो जाएँ तलना जारी रखें।

लीजिये आपका घेवर बन कर तैयार है।

चाशनी की विधि

1 कप चीनी के साथ चौथाई कप पानी मिलाकर गैस पर ५ मिनट तक उबलने के लिए रख दें।

2 तार वाली चाशनी बनने तक उबालें।

Enjoy festivals
Enjoy festivals

तैयार सिरप में घेवर को डुबों दें।

घर के बने स्वादिष्ट घेवर को रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स के साथ सजा कर तैयार करें। भाई को घेवर खिलाने से पहले अपने तोहफे के बारे में जरूर मालूम कर लें। रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएँ।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...