ये 5 Punjabi Sweets Recipes बनाकर घरवालों को खुश करें
पंजाबी मिठाइयां घर पर बनाना है आसान, जानिए विधि
Punjabi Dessert: पंजाबियों को खाने का बहुत शौक होता है और इसलिए ही तो उनका पंजाबी फूड बहुत कमाल का होता है। आपने चटपटे पंजाबी व्यंजन तो खूब खाए होंगे लेकिन अगर आप पंजाबी स्पेशल में मीठा खाना चाहते हैं, तो ये 5 पंजाबी डिज़र्ट रेसिपी ट्राय कर सकते हैं।
पंजाबी डोडा बर्फी

सामग्री
- दूध – 4 कप
- ताजी क्रीम – 1 1/2 कप
- दलिया – 3 टीस्पून
- चीनी – 2 कप
- देसी घी – 1 टेबलस्पून
- बादाम बारीक कटे – 1 कप
- काजू बारीक कटे – 1 कप
- पिस्ता लंबे कटे – 2 टेबलस्पून
- कोको पाउडर – 2 टेबलस्पून
विधि
- एक कड़ाही में घी डालें। घी गर्म होने पर उसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक सेंक लें। इसके बाद इसे निकालकर अलग रख दें।
- दूसरी कड़ाही में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर उबाल लें। दूध उबलने पर इसमें क्रीम डालें। दूध गाढ़ा होने तक उबालें। चम्मच से हिलाते रहें ताकि दूध कड़ाही में चिपके नहीं।
- दूध में दलिया और चीनी डालकर मिक्स करें। इसे करीब 20 से 25 मिनट तक पकाएं। चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध चिपके नहीं। इसमें काजू, बादाम और कोको पाउडर डाल दें। जब तक एक बड़ी लोई जैसा न हो जाए या फिर दूध घी नहीं छोड़ने लगता तब तक पकाएं।
- एक ट्रे या थाली लें और उस पर घी लगाएं। तैयार मिश्रण को फैला दें। बर्फी के आकार के पीस काट लें। ऊपर से पिस्ता डालें। पंजाबी डोडा बर्फी तैयार है। अब ठंडा होने के बाद सर्व करें।
पिन्नी लड्डु

सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- चीनी का बुरा – 2 कप
- घी – 1.25 कप
- बादाम – ½ कप
- काजू – ½ कप
- सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ – ½ कप
- खरबूजे के बीज – ½ कप
- गोंद – ¼ कप
- इलायची पाउडर – 1 टीस्पून
विधि
- सबसे पहले कड़ाही में आधा कप घी डालें। घी को हल्का गर्म करें और गोंद को डाल कर भूनें। धीमी-मीडियम आँच पर लगातार चम्मच चलाते हुए गोंद को अच्छे से फूलने तक और हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- भूनी गोंद को अलग प्लेट में निकाल लें।
- बचे हुए घी में बादाम को मध्यम धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुए भूनें। अब इन्हें भी प्लेट में निकाल कर रख लें।
- काजू को भी मध्यम धीमी आंच पर सिकने के लिए घी में डालें। हल्का सा रंग बदलने तक सेक लें। इन्हें भी निकाल कर प्लेट पर रख लें।
- खरबूजे के बीज को ड्राय रोस्ट करें। इसके लिए अलग पैन में खरबूजे के बीज डालें और बीजों को हल्का सा रंग बदलने तक और अच्छे से फूलने तक रोस्ट करें। इन्हें भी प्लेट में निकाल लें।
- नारियल डालें और लगातर चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने तक भून लें। इन्हें भी निकालकर अलग प्लेट में रख लें।
- अब घी वाली कड़ाही में आधा कप घी और डालें। घी हल्का गर्म होने पर आटा डालें। लगातार चलाते हुए मीडियम आँच पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और महक आने तक भून लें। अगर आटे में घी की मात्रा कुछ कम लग रही हो तो और घी डाल सकते हैं। अब गैस बंद कर दें।
- भूना गोंद ठंडा होने पर उसे खलवट्टे की सहायता से दरदरा कुट लें। काजू और बादाम को भी इसी तरह से दरदरा कूट लें। थोड़े से काजू साबुत ही बचा लें जिन्हें पिन्नी के ऊपर लगाएंगे।
- एक कटोरे में कूटी गोंद, काजू, बादाम, नारियल, खरबूजे के बीज और आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें चीनी का बुरा डाल कर एक बार फिर से सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। मिश्रण सूखा लग रहा है तो इसमें बाकी का बचा हुआ घी इसमें मिला दें। अब इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- पिन्नी बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लें और दोनों हाथों से दबा-दबा कर गोल पिन्नी बनाकर तैयार करें। इस पिन्नी पर एक काजू लगाकर पिन्नी को प्लेट में रखते जाएं। सारी पिन्नी इसी तरह बनाकर तैयार कर लें। पिन्नी के पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर एयरटाइट कन्टेनर में भरकर रख लें। इसके आप करीब दो महीने तक खा सकते हैं।
फिरनी

सामग्री
- बासमती चावल – 3 टेबलस्पून
- दूध – 3 कप
- चीनी – 5 टेबलस्पून
- बादाम पाउडर – 1 टेबलस्पून
- बादाम कटे हुए – 3
- पिस्ता कटे हुए – 5
- इलायची पाउडर – ½ टेबलस्पून
विधि
- बासमती चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर पानी निकाल दें। मिक्सर जार में भिगोए हुए बासमती चावल डालें और 3 टेबल स्पून दूध डालकर पीस लें।
- एक पैन में दूध गर्म करें और उबाल आने दें। इसमें केसर डालें और फिर पिसे हुए चावल का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- चीनी, इलायची पाउडर डालकर लगातार चम्मच चलाते हुए मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें।
- कटे हुए बादाम, पिस्ता, बादाम पाउडर छिड़कें और गर्मागर्म या ठंडा सर्व करें।
गुलगुले

सामग्री
- आटा – 2 1/2 कप
- गुड़ – 1 1/4 कप
- सौंफ – 1 टेबल स्पून
- घी – 3 टेबल स्पून
- नमक स्वादानुसार
- बेकिंग पाउडर – 1/2 टीस्पून
- तेल
विधि
- सबसे पहले पानी को गर्म करें और गर्म पानी में गुड़ को घुलने तक चलाएं।
- एक अन्य बाउल में, आटा, घी, नमक और बेकिंग पाउडर डालें। अब इसमें गुड़ का घोल डालकर बैटर बना लें। इसमें सौंफ डाल दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तेज़ आँच पर एक टेबलस्पून बैटर के बराबर डालें।
- आँच कम करें और मध्यम आँच पर गुलगुला को पकने दें।
- तले हुए टुकड़े को एक चम्मच से हटा दें। आँच को बढ़ाएँ और फिर एक-दूसरे को छुए बिना जितने गुलगुले डल सकें, डाल दें।
- आँच को कम करें और ब्राउन होने तक पकाएँ। इस प्रक्रिया को बाकी बैटर के साथ दोहराएं।
शक्करपारे

सामग्री
- मैदा – 1/2 कप
- हरी इलायची पिसी हुई – ½ टीस्पून
- रिफाइंड तेल – 1 कप
- पानी – 1/4 कप
- चीनी – 1/2 कप
- केसर – 1 चुटकी
- घी – 1 टीस्पून
विधि
- एक चौड़े कटोरे में घी और मैदा थोड़े से पानी के साथ डाल दें। इन सामग्रियों को अपने हाथों से मिलाकर एक मोटा आटा गूंथ लें। आटे की छोटी छोटी लोई लें। ये पारंपरिक रूप से बेलनाकार आकार में बनाए जाते हैं। हालाँकि, आप उन्हें चौकोर या त्रिभुज में भी आकार दे सकते हैं।
- इस बीच, एक पैन में तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल के पर्याप्त गर्म होने पर, पैन में शकरपारा को सावधानी से डालें। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। आंच धीमी रखें। एक बार हो जाने के बाद, एक अब्सॉर्बेंट पेपर का इस्तेमाल करके अतिरिक्त तेल निकाल दें और प्लेट में निकाल लें।
- इस बीच, एक और पैन लें और उसमें पानी और चीनी डालें। पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। फिर केसर पाउडर डालें और मिश्रण को गाढ़ा और चिपचिपा होने तक पकाएं। फिर आंच से उतारकर एक तरफ रख दें।
- चाशनी में तले हुए शकरपारे डालें और मिलाएँ ताकि चाशनी अच्छी तरह से कोट हो जाए। चाशनी में अच्छे से कोट हो जाने के बाद शकरपारों को निकाल कर प्लेट में रख दें। इसके ऊपर इलायची पाउडर छिड़कें और शकरपारों को सामान्य तापमान पर आने दें।
