सामग्री
- बीजरहित अंगूरों का पिसा गूदा एक कप,
- मिल्कमेड साढे तीन सौ ग्राम,
- पनीर ढाई सौ ग्राम,
- मिल्क पाउडर डे़ढ सौ ग्राम,
- कटे काजू बीस ग्राम क्रीम
- चीज़ दो बड़े चम्मच।
विधि
- मिल्कमेड, पनीर-चूरा व मिल्क पाउडर पैन में मिला कर गाढ़ा होने तक पकाएं। मिश्रण में पिसे अंगूर मिलाएं।
- काजू व चीज़ डालकर मिक्स करें।
- एक प्लेट में घी लगाएं।
- उस पर मिश्रण फैलाएं व फ्रिज में ठंडा होने दें।
- अब काजू से सजावट करें।
- तैयार अंगूरी चीज़ कलाकंद के टुकड़े काट कर परोसें।
