व्रत-उपवास का भारतीय संस्कृति में अपना महत्व है और उसमें भी सावन का व्रत विशेष महत्ता रखता है। सावन के इस मौसम में कई लोग पूरे महीने व्रत करते हैं। कुछ लोग केवल सोमवार का ही व्रत रखते हैं। अब ऐसे में फलाहारी खाने का विकल्प तलाशते हैं। जिन लोगों ने पूरे सावन का व्रत रखा है, उनके लिए तो फलाहार के विकल्प बहुत जरूरी है। नमकीन में तो फलाहार के ढेरों विकल्प मिल जाते हैं लेकिन मीठा खाने के शौकीनों के लिए संतुष्टि भरा नहीं रहता है। वैसे भी व्रत में खाई जाने वाली मिठाइयां इन दिनों कोरोना महामारी के कारण बाजार से तो ला नहीं सकते लेकिन घर पर ही बनाकर स्वाद और संतुष्टी ले सकते हैं। व्रत में हमेशा से साबूदाना का सेवन किया जाता रहा है, ऐसे में साबूदाने से पांच ऐसी मीठे डिशेज बनाकर वैराइटी पा सकते हैं। खास बात यह है कि साबूदाने से खीर से लेकर हलवा, पेडा, लड्डू ही नहीं कस्टर्ड भी बना सकते हैं। इन्हें खाने से दिनभर स्फूर्ति भी महसूस करेंगे। तो चलिए देखते हैं मीठी और स्वादिष्ट रेसिपी

साबूदाने का पेडा

सामग्री

250 ग्राम साबूदाना

125 ग्राम शक्कर

½  चम्मच इलायची पाउडर

½ कप दूध

1 कप घी

बादाम, पिस्ता सजावट के लिए

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में दो चम्मच घी डालें। घी गर्म हो जाने पर साबूदाने डाल दें और उसे धीमी आंच पर कम से कम दो से तीन मिनट रखें।
  • इसके बाद में आंच बढ़ा दें और इस तरह कम से कम चार मिनट तक फ्राय करें। जब साबूदाना फुल जाए तो गैस बंद कर दें।
  • साबूदाने को ठंडा होने दें और ठंडा हो जाने पर मिक्सर में बारीक पीस लें।
  • पीसे हुए साबूदाने में पीसी शक्कर, आधा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच घी डालकर सबको एक साथ अच्छे से मिला लें। अब आधा कप दूध को थोडा-थोडा कर के डालनें। दूध इतना ही डालें कि पेडे बन जाए।
  • अब कटोरी या सांचें में हाथ से दबाकर कर उन्हें पेडे को आकार देगें। सारे पेडे बना लेगें और बादाम और पिस्ता कतरन से सजाकर परोसेगें।

साबूदाने के लड्डू

सामग्री

1 कप साबूदाना

½  कप शक्कर

¼ कप घी

1 चम्मच बादाम

1 चम्मच किशमिश

1 चम्मच चारोली

½  इलायची

विधि

  • एक कप में साबूदाना लेकर पीस लें और छलनी से छान लें।
  •  अब कढ़ाई में दो से तीन चम्मच घी डालकर कर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें। इसे तब तक भूनें कि हल्का गोल्डन हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • थोड़ा ठंडा हो जाए तब एक बार फिर इस मिश्रण को मिक्सर में पीस लें।
  • इसी बीच अब एक अन्य कढ़ाई में दो छोटे चम्मच घी डालकर सारे ड्रायफूट को फ्राय कर लें।
  • पीसे हुआ मिश्रण में ड्रायफूट्स, पीसी शक्कर, इलायची, एक चम्मच दूध डालें औक सबको अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब बॉल के आकार के लड्डू बनाकर तैयार कर लें। यह लड्डू 7-8 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।

साबूदाना खीर

सामग्री

1 कटोरी साबूदाना भीगा हुआ

500 ग्राम दूध

200 मिली पानी

½  कटोरी शक्कर

½  चम्मच इलायची

50 ग्राम किशमिश

विधि

  • सबसे पहले बोल में साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें ताकि उसकी गंदगी निकल जाए।
  • साबूदाना को 3-4 घंटे भिगोकर रख दें। ध्यान रहे साबूदाने को भिगोते समय पानी कम न हो क्योंकि साबूदाने फूलेंगें।
  • इसके बाद बर्तन में पानी डालें और भीगा हुआ साबूदाना डालकर उसे पकाएं। ध्यान रहे कि साबूदाने को पानी में ही पकाना है क्योंकि अगर दूध में पकाएंगे तो दूध फट सकता है।  
  • पानी में भी साबूदाने को धीमी आंच पर पकाएं।
  • साबूदाने पक जाने पर ट्रांसपरेंट दिखने लगते हैं। इससे समझ जाएं कि यह अच्छे से पक चुके हैं।
  • अब इसमें दूध डालें और उबाल आने तक तेज आंच पर रखें। फिर आंच धीमी कर दें।
  • 15-20 मिनट तक पक जाने के बाद इसमें शक्कर, किशमिश, इलायची, डालें और तब तक उबाले जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए। साबूदाने की खीर तैयार है। इसे चाहे तो गर्मा-गरम खाएं या फ्रीज में रख कर ठंडा कर भी स्वाद ले सकते हैं।

साबूदाना कस्टर्ड

सामग्री

½ कप साबूदाना

500 ग्राम दूध

2 टी स्पून कस्टर्ड पाउडर

2 चम्मच बादाम

2 चम्मच किशमिश

½  कप अनार

½  कप अंगूर

1 केला

½  कप सेवफल

पानी आवश्यकतानुसार

विधि

  • सबसे पहले एक बोल में साबूदाना लें और अच्छी तरह से धो लें। चार घंटे भिगोकर रखें।
  • गैस पर बर्तन में पानी रखकर भिगोए हुए साबूदाने डालकर पकाएं।  
  • पक जाने के बाद इसमें दूध डाल दें और चम्मच से चलाते रहे। उसके बाद शक्कर डालें।
  • अब एक कटोरी में ठंडे दूध में कस्टर्ड डालकर गर्म दूध डाले और पांच मिनट तक उबालें और गैस बंद कर दें।
  • अब साबूदाने को ठंडा करें। ठंडा हो जाने पर अनार, अंगूर, केला, सेवफल डालें। तैयार है सर्व करने के लिए फलाहारी साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड।

साबूदाना हलवा

सामग्री

1 कटोरी साबूदाना

½  कटोरी शक्कर

¼  टी स्पून इलायची पावडर

3-4 बादाम

4 काजू

1 कटोरी दूध

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में साबूदाने धो लें। यह जरूर ध्यान रखें कि साबूदाने की रेसिपी का पहला स्टेप ही इन्हें धोना है क्योंकि इससे गंदगी निकल जाएगी और ज्यादा सफेदी हटाना भी जरूरी है।
  • साबूदाने को तीन कटोरी पानी डालकर कर चार घंटे के लिए रखें।
  • अब साबूदाने का सारा पानी निकाल दें और भिगोए हुए साबूदाने को मिक्सर में बारीक पीस लें।
  • अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म करने के लिए रखें। इसमें दो चम्मच घी डाल दें।
  • साबूदाने का पेस्ट डाल दें। इसे गैस की धीमी आंच पर पांच मिनट तक चम्मच से हिलाते रहें।
  • अब एक कटोरी दूध डालकर तब तक चलाए जब तक कि दूध में साबूदाना घुल न जाए।
  • फिर शक्कर, इलायची पाउडर, बादाम, काजू डालें। तब तक चलाए जब तक कढ़ाई न छोड दें।
  • अब एक बोल में निकालकर इसके ऊपर बादाम, काजू से डेकोरेट कर सर्व करें।

बच्चों के लिए बनाएं 5 तरह की हेल्दी कुकीज

शेफ अन्नू जांगरा ने शेयर की 4 यमी सैंडविच और ग्रिल्ड टोस्ट रेसिपी