सर्व-15, तैयारी में समय-10 मिनट,    बनने में समय-25 मिनट l 

सामग्रीः- 
  • गुड़ 150 ग्राम
  •  सफेद तिल 250 ग्राम
  • काजू टुकड़ा 2 बड़े चम्मच
  • किशमिश 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कतरा बादाम 2 बड़े चम्मच
  • बारीक कतरा पिस्ता 1 बड़ा चम्मच
  • घी 1 बड़ा चम्मच l

विधिः-

1- सबसे पहले तिलों को साफ करके सूखा ही कड़ाही में हल्का भूरा होने तक भून लें।

2- अब आधे भुने तिलों को मिक्सी में दरदरा पीसें। अब गुड़ को कद्दूकस करें।

3- एक नाॅनस्टिक पैन में घी गरम करके काजू तलकर निकाल लें।बचे घी में गुड़ को आधा कप पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनायें और उसमें सारे मेवा व तिल डालकर मिलायें।

4- अब हाथ को चिकना करके छोटे-छोटे लड्डू बनायें प्रत्येक लड्डू पर थोड़ा-थोड़ा पिस्ता चिपका दें। ये लड्डू कैल्शियम और आयरन के अच्छे स्रोत हैं।

ये भी पढ़ें-

त्योहारों पर ट्राई करें ये फ्रूटी मीठे चावल fruit sweet rice recipe

एप्पल का यम्मी केक…ट्राई करके देखें