सामग्री-
- आम का गूदा 2 कप
- चीनी 1/2 कप
- पानी 1 कप जिलेटिन 1. 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
विधि-
1. पानी में जिलेटिन घोलकर धीमी आंच पर गर्म करें।
2. पानी व चीनी को उबालकर चाशनी बनाएं व ठंडा करें।
3. चीनी की चाशनी आम के गूदे में डालें।
4. जिलेटिन डालकर मिश्रण अच्छी तरह हिलाएं।
5. अब फ्रीजर में रखकर आध जमा लें।
6. फिर से फेंटकर दोबारा जमाएं।
7. यह प्रक्रिया तीसरी बार दोहराएं व फ्रीजर से फ्रीज में जमाकर
ठंडा-ठंडा परोसें।
ग्रेप साॅस

सामग्री-
- डिब्बाबंद अंगूर का जूस 2 कप
- चीनी 1/4 कप
- काॅर्नफ्रलोर 2 छोटे चम्मच
- मक्खन 1/4 छोटे चम्मच
विधि-
1. जूस को मध्यम आंच पर थोड़ा पकाएं ताकि उसकी मात्रा घट जाए।
2. जूस में चीनी व मक्खन मिलाएं।
3. चीनी पिघलने तक पकाते रहें।
4. पानी में घोलकर काॅर्नफ्रलोर डालें व मिश्रण को साॅस जितना गाढ़ा होने तक पकाएं व ठंडा करके परोसें।
ये भी पढ़ें –
सेवई और अंडे से बनाएं टेस्टी टैडी
क्विक रेसिपीज जो सभी को लुभाएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
