मेहमानों को घर पर बनाकर खिलाएं टेस्टी मैंगो पेड़ा, जानिए रेसिपी: Mango Peda Recipe
Mango Peda Recipe

मैंगो पेड़ा कैसे बनाएं: Mango Peda Recipe

आम के सीज़न में आप चाहे तो आम का भी पेड़ा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये पसंद आएगा।

Mango Peda Recipe: पेड़ा खाना हर किसी को पसंद होता है। हम कई तरीकों से घर पर पेड़ा बना सकते हैं। आम के सीज़न में आप चाहे तो आम का भी पेड़ा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। नाम से ही ये काफी लजीज लग रहा है और यकीन मानिए सच में ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। खासकर ये बच्चों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि ये स्वाद में भी अच्छा होता है और उनके सेहत के लिए भी फायदेमंद है। महिलाएं घर में मौजूद कुछ सामानों से मेहमानों के लिए पेड़ा बना सकती हैं। आज हम आपको मैंगो पेड़ा की पूरी रेसिपी बताने वाले हैं।

मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

Aam Peda
Mango Peda

मैंगो प्यूरी 4 कप
मिल्क पाउडर 4 कप
कंडेंस्ड मिल्क 4 कप
आधा कप चीनी
खाने वाला रंग
चार चम्मच घी
केसर एक बड़ी चुटकी
इलायची पाउडर
बादाम 10 से 12
पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट्स
सूखे मेवे या चांदी का पन्ना टॉपिंग के लिए

मैंगो पेड़ा बनाने की विधि

Aam Peda
Peda

घर पर मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में हल्की आंच पर एक बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म करें। इसके बाद पैन में मिल्क पाउडर और कंडेंस मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। तब तक पकाएं जब तक आपको आटे की कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।

अब मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे। इसके बाद पैन में 2 टेबल स्पून घी डालेंगे। फिर इसके बाद पैन में मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और केसर डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। आप इसे तब तक पकाएं जब तक आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी ना हो जाए। अब दूध पाउडर कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण वापस पैन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। धीरे-धीरे सामग्री पिघल जाएगी। और स्वाद भी काफी अच्छा हो जाएगा।

Aam Peda
Mango Peda Recipe

वहीं, मिश्रण को गाढ़ा होने तक आप इसे पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद इस मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर जब मिश्रण ठंडा हो जाएं तो इसके छोटे छोटे गोल बॉल बना लें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चपटा करके इसके बीच में एक साबुत बादाम या काजू भी रख सकती हैं। फिर गार्निश के लिए केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते और अन्य ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। ऐसा करते ही आपका मैंगो का पेड़ा बिल्कुल तैयार हो जाएगा। आप इसे बच्चों से लेकर मेहमानों को बनाकर खिला सकती हैं।