आम पन्ना और मैंगोशेक तो बहुत पिया होगा, अब लीजिए मैंगो लस्सी का आनंद: Mango Lassi Recipe
Mango Lassi Recipe

MANGO RECIPE गर्मियों में अक्सर हमें ठंडा खाने और पीने का दिल करता है, जिसमें हमारे पास अच्छा विकल्प पेय ड्रिंक्स का होता है. और ऐसे में फलों के राजा की कोई ड्रिंक पीने मिल जाये तो क्या बात है. इसलिए गर्मी से राहत पाने के लिए मैंगो लस्सी मिल जाये तो मजा ही कुछ और होता है। पके हुए आम से बनने वाली मैंगो लस्सी को बड़े हो या बच्चे सभी पसंद करते हैं। आम तौर पर घरों में आमरस बनाकर पिया जाता है लेकिन मैंगो लस्सी लोग बाजार से लाकर पीते हैं। तो ऐसे ही बाजार जैसे स्वाद वाली मैंगो लस्सी को घर पर भी बनाया जा सकता हैं। हम आपको मैंगो लस्सी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप स्वादिष्ट मैंगो लस्सी तैयार कर सकते हैं।

आम स्वादिष्ट ही नहीं पौष्टिकता वाला फल भी है। इसे एनर्जी का पॉवर हाउस भी कहा जाता है। मैंगो लस्सी का स्वाद काफी बेह्तरीन होता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सिंंपल स्टेप्स फॉलो करना होंगे।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री

Mango Lassi Recipe
Mango Lassi

आम – 4
दही – 2 कप
चीनी – 5 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
पुदीने के पत्ते – 3-4
टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून (Optional)

Tip- इस मात्रा को आप अपने परिवार के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है

मैंगो लस्सी बनाने की विधि

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे साफ़ और छीलकर उसका पल्प एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद ब्लेंडर में आम का पल्प और दही डाल दें। इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें। अब इसमें अपनी आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें। तीन-चार बार मिक्स करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।

अब मिक्सर जार से लस्सी को निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें। इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें। या ब्लेंड करते टाइम आप उसमें कुछ टुकड़े बर्फ भी डाल सकते है. इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में सर्व करे और उस पर पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें। इसे पीने के बाद दिनभर आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी।