आम का हलवा लगेगा टेस्टी, इस तरह बनाएं
महिलाएं अपने घर में हर दिन कई तरह के आम से बने व्यंजन बनाती हैं। आप सभी ने भी आज तक मैंगो शेक, मैंगो पापड़ा और मैंगो शरबत जरूर बनाया होगा।
Mango Halwa Recipe: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अब सभी लोगों को खुशबूदार पीले रंग के आम का इंतजार है। बच्चे हो या बड़े हो, सभी को आम खाना बेहद पसंद होता है। महिलाएं अपने घर में हर दिन कई तरह के आम से बने व्यंजन बनाती हैं। आप सभी ने भी आज तक मैंगो शेक, मैंगो पापड़ा और मैंगो शरबत जरूर बनाया होगा। क्या आपने कभी मैंगो हलवा बनाया है, जो ना सिर्फ खाने में हेल्दी होता है, बल्कि उसका स्वाद भी लाजवाब होता हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और आज हम आपको इसकी पूरी रेसिपी बताने वाले हैं।
आम का हलवा बनाने की सामग्री

पका हुआ आम
दो कप सूजी
चिरौंजी
एक कप दूध
किशमिश
कटा हुआ काजू
केसर
छोटी इलायची पावडर
पानी
घी या तेल
आम का हलवा बनाने की पूरी विधि

आम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को अच्छी तरह से धो लें और उसका छिलका निकाल ले। फिर पल्प निकाल और गुठली को अलग निकाल कर रख दें। अब एक भारी तले की कढाई में घी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद गर्म कड़ाही में सूजी डालकर चलाएं और सुनहरा होने तक मीडियम आंच पर भून लें। जब लगे कि सूजी भून गई है, तो फिर सूजी को एक प्लेट में निकाल लें और काजू, चिरौंजी और किशमिश डालकर एक मिनट तक भून लें।
फिर एक भगोने में पानी गर्म होने के लिए रख दें, जब पानी गर्म हो जाए, तो इस पानी को सूजी में डालकर चलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। जब पानी सूजी के साथ अच्छे से घुल जाए तो कढाई में दूध और चीनी डालकर चलाएं सूजी के मिश्रण से पानी और दूध पूरी तरह से खुश्क होने तक इसे बराबर चलाती रहें। इसके बाद जब लगे कि सूजी से पानी और दूध दोनों ही खुश्क हो गया है, तो फिर इस मिश्रण में आम का पल्प डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि हलवे को बराबर चलाते रहना है, नही तो वो आपके कढ़ाई से चिपक जाएगा।

वहीं, आप अब हलवे में इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिलाएं। हलवा टेस्टी बने इसके लिए अब आप थोड़ी देर के लिए अपनी कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और हलवे को तकरीबन 5 मिनट तक के लिए मीडियम आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस को बंद कर दें और कढ़ाई का ढक्कन खोल कर हलवे को कुछ देर के लिए चलाती रहें, ताकि हलवा अच्छे से मिक्स हो जाएं। अब आपका स्वादिष्ट आम का हलवा तैयार हैं। अब हलवे को किशमिश और काजू से गार्निश करके मेहमानों और बच्चों को सर्व करें।
