Summary: 26 जनवरी को बनाएं खास, नाश्ते में ट्राय करें तिरंगा स्मूदी बाउल
गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अगर आप कुछ हेल्दी, सुंदर और तिरंगे के रंगों से जुड़ा बनाना चाहती हैं, तो यह रिपब्लिक डे स्मूदी बाउल एक बेहतरीन विकल्प है।
Republic Day Smoothie Bowl Recipe: गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक खास और गर्व से भरा दिन होता है और इस मौके पर अगर कुछ हेल्दी, सुंदर और तिरंगे के रंगों से जुड़ा बनाया जाए तो जश्न और भी खास हो जाता है। गणतंत्र दिवस स्मूदी बाउल ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो केसरिया, सफेद और हरे रंग के जरिए देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है। फलों और दही से बना यह स्मूदी बाउल न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाना बेहद आसान है, इसमें ज्यादा समय नहीं लगता और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है, इसलिए 26 जनवरी के खास दिन पर यह रेसिपी आपके नाश्ते या स्नैक टेबल के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है।

Republic Day Smoothie Bowl
Ingredients
Method
- सबसे पहले केला काटकर हल्का सा फ्रीज़ कर लें ताकि स्मूदी गाढ़ी बने। आम, पालक या कीवी, दही, दूध और शहद पहले से तैयार रखें।

- अब मिक्सी में आधा फ्रीज़ किया केला, आम, थोड़ा दही और दूध डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें ताकि केसरिया रंग की स्मूदी तैयार हो जाए।

- तैयार केसरिया स्मूदी को एक बाउल में नीचे की तरफ समान रूप से फैला दें।

- इसके बाद मिक्सी में बचा हुआ केला, दही और थोड़ा सा शहद डालकर सफेद रंग की स्मूदी बना लें।

- सफेद स्मूदी को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे केसरिया परत के ऊपर डालें ताकि रंग आपस में न मिलें।

- अब मिक्सी में कीवी, थोड़ा दूध और शहद डालकर हरी स्मूदी तैयार करें।

- हरी स्मूदी को सबसे ऊपर डालें, इससे बाउल में तिरंगे जैसा सुंदर लुक आएगा।

- ऊपर से कटे फल, ड्राई फ्रूट्स और नारियल डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें ।

Notes
- स्मूदी बाउल को गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए केला पहले से हल्का फ्रीज़ कर लें। इससे बाउल की परतें अच्छी तरह सेट होंगी और जल्दी फैलेंगी नहीं।
- हर रंग की स्मूदी अलग-अलग ब्लेंड करें और ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत पतला न हो। ज़रूरत से ज़्यादा दूध डालने से रंग आपस में मिल सकते हैं।
- परतें डालते समय चम्मच का इस्तेमाल करें और स्मूदी को धीरे-धीरे बाउल में डालें। इससे केसरिया, सफेद और हरी परतें साफ-साफ दिखेंगी।
- अगर आम ज्यादा मीठा हो तो शहद कम डालें। स्मूदी में मिठास संतुलित रखने से स्वाद बेहतर आता है।
- हरी परत के लिए पालक की मात्रा ज्यादा न रखें, वरना स्वाद हावी हो सकता है। चाहें तो पालक की जगह कीवी का इस्तेमाल करें।
- टॉपिंग हल्की रखें और स्मूदी डालने के बाद ही सजाएं। बहुत भारी टॉपिंग परतों को बिगाड़ सकती है।
- स्मूदी बाउल बनते ही परोसें। ज्यादा देर रखने से परतें ढीली हो सकती हैं और रंग भी हल्के पड़ सकते हैं।








