कुल्फी घर पर बनाइए और बच्चों को खुश कर दीजिए
अगर आप घर पर ही कुल्फी बनाना सीख लें तो कभी भी आराम से मन होने पर कुल्फी बनाकर खा सकते हैं। बच्चे भी खुश और आपकी भी तारीफ़। बस आपको करना ये है कि कुल्फी बनाने के पहले ये वीडियो देखने हैं।
Kulfi Recipe: गर्मी के मौसम में कुल्फी खाने का अलग ही मज़ा है। बच्चों, बड़ों सभी को पसंद आती है ठंडी-ठंडी कुल्फी। इसीलिए, अक्सर रात को लोग कुल्फी खाने निकल जाते हैं और बच्चों को तो कभी भी कुल्फी मिल जाए तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। कई बार बच्चे जिद करते हैं और हमारा भी कुल्फी खाने का मन होता है, लेकिन हमेशा बाहर जाकर कुल्फी खा नहीं सकते। ऐसे में अगर आप घर पर ही कुल्फी बनाना सीख लें, तो कभी भी आराम से मन होने पर कुल्फी बनाकर खा सकते हैं। बच्चे भी खुश और आपकी भी तारीफ़। बस आपको करना ये है कि कुल्फी बनाने के पहले ये वीडियो देखने हैं-
कुक एंड फ्राई हिंदी का यह वीडियो देखकर आप आसानी से घर में ही मलाई वाली कुल्फी बना सकती हैं। इन्होने कुल्फी बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल नहीं किया है। सिर्फ फुल क्रीम मिल्क से ही कुल्फी बनाई है। वीडियो में बताया है कि दूध को इतना उबालना है कि यह एक तिहाई रह जाए यानी कि अगर आपने 1.5 लीटर दूध लिया है तो यह बस 500 एमएल रह जाए। दूध कड़ाही में चिपके नहीं इसलिए लगातार चलाते रहना है। उनके इस वीडियो को 2.6 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं
घर में ही दूध से एकदम बाज़ार जैसी मलाई कुल्फी बनाना चाहती तो भारत किचन का यह वीडियो जरूर देख लें। इन्होने सॉफ्ट और टेस्टी कुल्फी बनाने के कुछ सीक्रेट्स भी बताये हैं। एक तो दूध को लोहे या एल्युमीनियम की कड़ाही में लगातार आधे घंटे तक चलाते रहना है और जो मलाई निकलती जाए उसको फिर से दूध में मिलाते जाएं। इन्होंने कुल्फी को फ्रिज में सेट करने के पहले की भी कुछ ख़ास सीक्रेट्स बतायी हैं। उनके इस वीडियो को 4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
मसाला किचन ने एकदम ही अलग रेसिपी से कुल्फी बनानी सिखाई है। इन्होने इसमें अलग टेस्ट के लिए ऐसी चीज़ डाली है जो बचपन में हम सबको खूब पसंद आती थी और ये है पारले जी की टॉफ़ी। जी हां, पार्ले जी की 20 टॉफ़ी इस कुल्फी को देंगी एक अलग ही टेस्ट। उनके इस वीडियो को 3.6 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
अगर आप मटका कुल्फी बनाना चाहती हैं तो बस आप कुक विद पारुल का यह वीडियो जरूर देख लें। इन्होने इसको बिना दूध उबाले यहाँ तक की गैस के बिना ही बनायी है कुल्फी। ख़ास बात यह है कि यह कुल्फी सिर्फ 5 मिनट में ही तैयार हो जायेगी। सिर्फ ड्राई फ्रूट्स को चीनी के साथ मिक्सर में चला लें और इसमें 4 ब्रेड के स्लाइस और 1 कप दूध डाल दें। उनके इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
अगर आपके पास कुल्फी बनाने के लिए ज्यादा कुछ सामान नहीं है तो आप सिर्फ 2 चीज़ों से ही बढ़िया कुल्फी बना सकते हैं। बस उसके लिए आप एक बार Nओवनफूड्स का यह वीडियो जरूर देख लें। इसमें इन्होने सिर्फ दूध और चीनी से ही एकदम बाज़ार जैसी सॉफ्ट कुल्फी बनाने की रेसिपी बतायी है। उनके इस वीडियो को 3.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।





