The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
यह एक वैसा ही दिन था, जब जिया ऑफिस से लौटते हुए टैक्सी में सो गई थी। अचानक टैक्सी के स्पीड ब्रेकर पर तेजी से ब्रेक लेने के बाद झटके से उसकी नींद खुली और उसे याद आया कि आज सुबह उसने अपने बेटे से उसकी फेवरेट डिशेज बनाने का वादा किया था। फेवरेट डिश कोई एक नहीं, कम-से-कम दो-तीन बनानी थी। यह सोचते हुए ही वह डर गई कि अब कैसे वह इतना सब कुछ बना पायेगी लेकिन अचानक उसके चेहरे पर स्माइल आ गई और उसने फटाफट अपनी सासू मां को फोन करके कुछ चीजें किचन की दराजों से बाहर निकालने के लिए कह दिया। साथ ही कुछ अन्य इंग्रेडिएन्ट्स के डिब्बे भी उसने उनसे कहकर बाहर किचन की स्लैब पर निकलवा लिया। जल्दी ही वह घर पहुंचने वाली थी। जिया घर पहुंचते ही बेटे के कमरे में गई, जो पढ़ाई कर रहा था। उसने देखते ही अपनी फेवरेट डिशेज के बारे में पूछा और जिया ने हामी भरते हुए कहा कि उसे बस एक घंटे इन्तजार करना पड़ेगा।
फ्रेश होकर जिया किचन में पहुंची तो देखा कि उसके छोट-छोटे हेल्पिंग हैंड्स मुस्कुरा रहे थे। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां किसकी बात की जा रही है तो बता देते हैं कि यहां उन छोटे एप्लायंसेज के बारे में बात की जा रही है, जिनकी मदद से जिया अपने बेटे की फरमाइश पूरी करेगी। जिया की तरह ही हम सब अपने किचन में कई ऐसे छोटे-छोटे हेल्पिंग हैंड्स यानी एप्लायंसेज रख सकते हैं, जो हमारी मेहनत को बचाने के साथ ही हमारे समय की भी बचत करते हैं। ऐसे ही कुछ स्मॉल एप्लायंसेज के बारे में आज जानते हैं-
इलेक्ट्रिक टोस्टर
यह बड़े काम की चीज है। हालांकि यह सालों से हमारे किचन में चला आ रहा है, लेकिन इसका रंग-रूप बदलता रहा है। सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है। ये अमूमन मेटल और सेरेमिक कोटिंग के साथ उपलब्ध रहते हैं। ऐर्गोनॉमिक हैंडल के साथ ऑटोमैटिक टेम्परेचर कट-ऑफ जैसे फीचर्स इसकी विशेषता हैं।
फ्रायर
आपको फ्रेंच फ्राइज खाने का शौक है लेकिन उसके साथ आपके पेट में जो तेल जाता है वह आपको अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में डीप फ्रायर आपके काम आता है। ये इन दिनों बहुत पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि ये रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपकी डाइनिंग टेबल पर लेकर आते हैं।
मिक्सर
अगर आपको बेकिंग करने का शौक है तो मिक्सर आपके लिए बहुत जरूरी है। इन दिनों वैसे भी सभी लोग घर पर कुछ-न-कुछ बेक करते ही हैं। बेक करने के दौरान केक के बैटर को मिक्स करने में बहुत मेहनत लगती है। ऐसे में मिक्सर गीले और सूखे इंग्रेडिएन्ट्स जैसे- आटा और अंडे को आसानी से मिक्स कर सकता है। कुछ मिक्सर तो डो हुक अटैचमेंट्स के साथ आते हैं, ताकि आप आसानी से आटा गूंध सकें।
राइस कुकर
अगर आप उन लोगों में हैं, जिन्हें समझ नहीं आता कि परफेक्ट चावल कैसे पकाया जाए तो राइस कुकर आपके लिए ही है। इसकी मदद से आप हर बार परफेक्ट राइस बना सकते हैं, वह भी सिर्फ एक पुश बटन की मदद से।
स्लो कुकर
इन्हें क्रॉक पॉट्स भी कहा जाता है। ये स्लो कुकर उन लोगों के लिए अच्छे होते हैं, जो सुबह घर से निकलते समय खाना पकाने के लिए तैयारी कर लेते हैं लेकिन घर आने के समय उन्हें पका हुआ खाना मिलता है। क्रॉक पॉट्स दिन भर या रात भर खाना को सिम आंच पर पकाते हैं ताकि आपकी फैमिली को स्वादिष्ट घर का बना खाना मिल सके
इंडक्शन कुकटॉप
चाय बनाना हो या सब्जी, इंडक्शन कुकटॉप जल्दी काम करता है। इस पर फटाफट खाना बनाने के साथ ही खाना को गर्म भी किया जा सकता है। इसमें कई हीटिंग ऑप्शंस दिए गए हैं, ताकि आप अपनी स्पीड के हिसाब से कुकिंग कर सकें
इलेक्ट्रिक ग्रिल
आप इसे सैंडविच मेकर मत समझिए। इन दिनों किचन में इलेक्ट्रिक ग्रिल को सभी रखना पसंद करते हैं। ये कॉम्पैक्ट साइज में होने की वजह से कम जगह घेरते हैं, स्मोक फ्री होते हैं और इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक ग्रिल पर पकाया गया फूड बहुत स्वादिष्ट होता है और पैन फ्राइड फूड से कहीं ज्यादा हेल्दी भी।
ब्लेंडर
ब्लेंडर हर किचन के लिए एक जरूरी एप्लायंसेज हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो सॉस, जूस या सूप बनाते हैं। कई लोग इसे फूड प्रोसेसर समझ लेते हैं जबकि ब्लेंडर का मुख्य काम तो इससे अधिक इंग्रेडिएन्ट्स को मिलाने का है। इसका मोटर फूड प्रोसेसर के मोटर से थोड़ा कम पावरफुल होता है और इसके ब्लेड्स भी थोड़े कम शार्प होते हैं। इस तरह से ब्लेंडर लिक्विड और आइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है।