किचन को दें कलरफुल टच: Kitchen Color Ideas
Kitchen Color Ideas

Kitchen Color Ideas: हाउस वाइफ का आधे से भी ज्यादा दिन किचन में ही बीतता है, इसलिए रसोई ही अगर बोरिंग होगी तो यहां पर काम करने का मजा भी नहीं आएगा। इसलिए आप अपनी रसोई के रंगे को बदल कर कुछ एक्सपैरिमेंट कर सकती हैं, जिससे किचन को मिलेगा एक नया लुक-

आजकल ज्यादातर घरों में ओपन किचन फैशन में है जोकि ड्राइंगरूम या फिर लिविंग रूम से जुड़ा हुआ होता है और उसी का पार्ट लगता है इसलिए ड्राइंगरूम के साथ-साथ रसोईघर के इंटीरियर और कलर्स पर भी ध्यान देना जरूरी हो गया है, क्योंकि रसोई में स्लैब से लेकर दीवारों के रंग, टाइल्स, केबिनेट सभी के कलर मैच करते हुए और कॉम्बिनेशन मिलाकर ही पसंद किए जाते हैं। इसलिए किचन तैयार या फिर रेनोवेट करवाने से पहले यह तय करें कि आप किचन में कौन-सा कलर करवाएंगे। रंगों का गलत चुनाव किचन की सुंदरता को नष्ट कर सकता है। एक बार रंग तय हो जाने के बाद ही किचन के डिजाइन और फर्नीचर को चुनने का आधार भी मिल जाता है। किचन के इन्हीं मॉर्डन कलर्स के बारे में बता रहे हैं इंटीरियर डिजाइनर शरद अग्रवाल-

Also read: अपने किचन में शामिल करें इस तरह के स्मार्ट किचन गैजेट्स

अगर आप किचन में एक ही रंग को देखकर बोर हो गए हैं तो डबल कॉम्बिनेशन में किचन तैयार करवाएं। आप दीवारों और केबिनेट के कुछ हिस्सों को न्यूट्रल और बीच-बीच में किसी खास कलर को लगवाएं। डबल कलर में, एक कलर लाइट और एक कलर डार्क का कॉम्बिनेशन सही रहता है, यह देखने में सूदिंग लगता है।

हमारी किचन में इस्तेमाल होने वाले सारे इलेक्ट्र्रॉनिक आइटम व्हाइट, ग्रे कलर के होते हैं और वे ज्यादातर स्लैप पर रखे होते हैं इसलिए उनसे मैचिंग करना भी जरूरी है। किचन में केबिनेट और दीवारों पर टाइलस और कलर इसी कॉम्बिनेशन में करवाएं तो डिफरेंट लुक होगा।

किचन के लिए पेस्टल कलर को अनदेखा ना करें। यह काफी मॉर्डन कलर है। इसमें ब्लू, ग्रीन, पिंक, यलो जैसे किसी भी आई कैचिंग कलर को अपनी पसंद के अनुसार चुना जा सकता है।

यदि आपको अपने पूरे किचन को व्हाइट नहीं रखना तो आप आइसी ग्रे कलर भी आजमा सकती हैं। ये आपके बर्तनों के साथ भी अच्छी तरह जाएंगे। आप किचन के पिछले हिस्सों पर आसमानी रंगों के साथ प्रयोग कर सकती हैं। स्टील ग्रे और आइसी ग्रे का संयोजन आजकल के मॉर्डन किचन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

ब्लैक एंड व्हाइट कलर के किचन की खूबसूरती को किसी भी तरह से नकारा नहीं जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन सालों से चला आ रहा है और आज भी बेहद पसंद किया जाता है।

पहले किचन में ज्यादातर ब्राउन कलर ही करवाया जाता था। खिड़की, दरवाजे, केबिनेट और उससे मिलती-जुलती दीवारे ही होती थी, लेकिन अब ब्राउन की जगह पर आरेंज रंग का इस्तेमाल करें। यह ब्राउन की तरह ही लगता है लेकिन इससे किचन में एक ब्राइटनेस आती है।

जी हां, यह सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन आप एक बार ट्राई करके तो देखिए किचन से आपको एनर्जी मिलती नजर आएगी। जब वहां इतने सारे खूबसूरत रंग बिखरे हुए होंगे तो वहां जाते ही मन तो खुशी और एनर्जी से भर ही जाएगा। यूनिकॉर्न पैलेट खूब चलन में हैं। केबिनेटस के लिए पेस्टल कलर चुनें।

Kitchen Color Ideas -pink Colour
pink Colour

पिंक कलर के साथ व्हाइट रंग की दीवारे एक अच्छा कलर कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा बेबी पिंक और डस्टी रोज के गहरे शेड्स भी किचन को नया लुक देने में मदद करेंगे।

यह एक शांत कलर माना जाता है, जिसका उपयोग न केवल दीवारों पर किया जाता है बल्कि किचन में फर्श और अलमारियों पर भी किया जाता है। यह उनके लिए एक अन्य विकल्प है, जोकि ज्यादा डार्क कलर पसंद नहीं करते हैं और ना ही व्हाइट कलर उन्हें पसंद आते हैं, उनके लिए ग्रे शेड परफेक्ट है। ठ्ठ

red and white color
red and white color

क्या आप जानते हैं कि लाल रंग भूख बढ़ाने का काम भी करता है इसलिए मैक्डोनाल्स और पिज़्ज़ा हट के लोगो पर लाल रंग है। आप भी किचन की केबिनेट पर ऊपर की तरफ व्हाइट रेड केबिनेट और नीचे
की तरफ रेड केबिनेट बनवाएं और दीवारों व्हाइट कलर से पेंट करवाएं तो बहुत अच्छा लगेगा। रेड और व्हाइट कलर का कंट्रास्ट देखने में अच्छा लगता है।