Kitchen Gadgets
Kitchen Gadgets

kawachi 5-in-1

         

Kitchen Gadgets: यह मल्टी कुकर वॄकग वुमेन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। मल्टी पर्पज डिजाइन किया गया यह कुकर इस्तेमाल में भी बेहद आसान है। यह 5-इन-1 कुकर भारतीय रसोई की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यानी इसमें 1-5 तक चीजें बनाई जा सकती हैं। इसमें डिफरेंट स्टाइल के स्टीम पॉट दिए गए हैं, जिसमें आप भोजन के अलावा एग पोच, मोमोज, स्टीम्ड वेजीटेबल, दूध बॉयल और खाना गर्म भी कर सकती हैं।

कीमत : लगभग 2,500 रुपये।

इसमें एक बार में 1-5 प्रकार के खाद्यपदार्थ बनाए जा सकते हैं।
अन्य की तुलना में इसका वजन ज्यादा है, यानी यह भारी है।

 

usha Multicooker

सिल्वर और ब्लैक स्टैनलेस स्टील बॉडी से बने उषा के इस कुकर के अंदर नॉनस्टिक कोटेड पॉट है। इसमें कुकिंग के कई ऑप्शन हैं। चावल के अलावा इसमें सब्जियों, मीट या फिश को स्टीम, मोमोज या आलू आदि को बॉयल किया जा सकता है। 4 लीटर के इस इलैक्ट्रिकल कुकर में 800 वॉट बिजली की खपत होती है। इसमें खाना लंबे समय तक गर्म बना रहता है और ऑटो कट ऑफ जैसे फीचर की वजह से खाना जलता नहीं है। समय भी काफी कम लगता है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।

कीमत : लगभग 3,790 रुपये।

सुरक्षा की दृष्टि से 10 इन बिल्ट सेफ्टी फीचर दिया हुआ है।
अन्य की तुलना में यह कीमत में थोड़ा महंगा है। 

 bajaj majesty

 

 

                                                                                                               
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खाने के शौकीन लोगों के लिए बजाज का यह मॉडल एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप कई तरह के हैल्दी व्यंजन बना सकती हैं। इसमें मल्टी कुकिंग केलिए कुकिंग बाउल और स्टीमर दिया हुआ है। इसमें एक साथ स्टीम में पकने वाले खाद्यपदार्थ और साधारण खाना दोनों पकाए जा सकते हैं। इसमल्टी कुकर के साथ नापने के लिए कप,ट्रीवेट और स्पैचुला दिया गया है। इसमें कुक और वॉर्म जैसे दो फंक्शन दिए गए हैं।

कीमत : लगभग 2,339 रुपये।

इसमें सुरक्षा के लिए थर्मल फ्यूज जैसा ऑह्रश्वशन दिया हुआ है।
इसकी सफाई में समय लग जाता है।

Havells multi cooker

 

                              

मल्टी फंक्शन कुकर में हैवेल्स का मॉडल आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। स्टेनलेस स्टील बॉडी में बने इस मल्टी कुकर की कैपेसिटी 1.8 लीटर है। इसमें अंदर की तरफ हाइजीनिक फूड ग्रेड नॉन स्टिक कोटेड कुकिंग बाउल दिया गया है। इसकी बॉडी भी काफी डेकोरेटिव डिजाइन की गई है। इसमें आप अनेक तरह के खाद्यपदार्थ और किसी भी तरह से पकवान बना सकती हैं। इसका पावर कंजंह्रश्वशन 700 वॉट है। इसमें इंडिकेटर लाइट और ऑटो वॉर्म जैसा फंक्शन दिया हुआ है। इस पर 2 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।

कीमत : लगभग 2, 781 रुपये।

खाना लंबे समय तक गर्म बना रहता है।

इसकी कैपेसिटी अन्य के मुकाबले कम है। 

pigeon multi cooker

               

 

   

 
 
 
 

 

 

 

 

               

 

 

 

 

बिजली की खपत के हिसाब से पिजन का यह मॉडल काफी अच्छा है। इसका पॉवर कंजम्पशन  400 वॉट है। यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसमें कुक और वॉर्म फंक्शन के लिए दो अलग-अलग इंडिकेटर दिए हुए हैं। इसमें भी कुकिंग और स्टीमिंग दोनों हो सकता है और इसकी कैपेसिटी 1.8 लीटर है। इसमें भी आप दाल, चावल, ड्राय स्टीम वेजीटेबल, एग आदि बना सकती हैं। इसके साथ नापने के लिए कप दिया गया है और यह साफ-सफाई में भी आसान है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।

कीमत : लगभग 1995 रुपये।
यह कीमत में काफी सस्ता है।
इसके अंदर नॉनस्टिक नहीं बल्कि एल्युमिनम के कुकिंग बाउल दिए गए हैं।