इन 5 ग्लूटेन फ्री रेसिपी से व्रत में रखें खुद को सेहतमंद: Gluten-Free Recipes for Navratri
5 gluten-free recipes for Navratri

इस नवरात्रि ट्राई करें ये 5 ग्लूटेन फ्री रेसिपीज

आइए जानते हैं व्रत में खुद को सेहतमंद रखने के लिए 5 व्रत स्पेशल ग्लूटेन फ्री रेसिपीज, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने व्रत को सेहतमंद तरीके से सफल बना सकती हैंI

Gluten-Free Recipes for Navratri:नवरात्रि का त्योहार आने ही वाला हैI इस दौरान लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैंI कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत करते हैं तो कुछ लोग पूरे नौ दिन व्रत का पालन करते हैंI इस दौरान अक्सर लोगों से यह गलती हो जाती है कि वे अपने खानपान का अच्छे से ध्यान नहीं रखते, जिसकी वजह से दूसरे या फिर तीसरे दिन से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है और डिहाईड्रेशन, बदहजमी, सिरदर्द व कमजोरी महसूस होने लगती हैI ऐसे में बहुत जरूरी है कि व्रत में अपने खानपान का सही से ध्यान रखा जाए, जिससे आप सेहतमंद रहें और आपका व्रत भी अच्छे से पूरा होI

व्रत में खुद को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है कि ग्लूटेन फ्री चीजों का सेवन किया जाए, इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, पेट फूलना आदि से छुटकारा भी मिलता है और व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी भी बनी रहती हैI दरअसल व्रत में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे कुट्टू का आटा, सामक चावल व साबूदाना ये सारी चीजें ग्लूटेन फ्री होती हैं, इनके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता है और शरीर को कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैंI ग्लूटेन फ्री सामग्री से बनी चीजों का सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती हैI

Also read: नवरात्रि व्रत में खाएं ये चीजें,दिन भर बनी रहेगी चुस्ती फुर्ती

आइए जानते हैं व्रत में खुद को सेहतमंद रखने के लिए 5 व्रत स्पेशल ग्लूटेन फ्री रेसिपीज, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने व्रत को सेहतमंद तरीके से सफल बना सकती हैंI

Gluten-Free Recipes for Navratri
Falahari Samak Cheela

सामग्री

  • 1 कप सामक के चावल
  • 2 उबले हुए आलू
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 2 कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटी कटोरी घी
  • कटा हरा धनिया

बनाने की विधि

  • सबसे पहले सामक के चावल को 1 घंटे के लिए भिगोकर रख देंI
  • अब इस चावल को अच्छे से धोकर मिक्सी में डालकर पीस लेंI
  • फिर इस पेस्ट में उबले हुए आलू मैश करके अच्छे से मिला देंI
  • इस मिश्रण में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलकर अच्छी तरह से मिक्स करेंI
  • अब एक नॉन स्टिक तवे पर 1 चम्मच घी चारों तरफ डालें और ऊपर से आधी कटोरी मिश्रण फैलाएंI
  • मिनट तक अच्छे से पकने दें, फिर इसे पलट कर दूसरी तरफ से पकाएंI
  • जब वह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए तब इसे निकाल लें और दही या व्रत वाली मूंगफली की चटनी या फिर हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करेंI
Sweet Potato Halwa
Sweet Potato Halwa

सामग्री

  • 250 ग्राम शकरकंद
  • 100 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम देसी घी
  • 10 काजू, बादाम, पिस्ता

बनाने की विधि

  • व्रत के लिए शकरकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को कुकर में डाल कर उबाल लेंI
  • जब शकरकंद उबल कर नरम हो जाएं, तो इसके छिलके उतार कर एक बर्तन में रख लेंI अब आप शकरकंद को अच्छी तरह से मैश कर लेंI
  • अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालें, जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डाल कर अच्छे से भुनेंI
  • जब शकरकंद से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे और इसका रंग भी हलका भूरा होने लगे तब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करेंI
  • हलवे को आप तब तक चलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल ना जाएI
  • इसके बाद हलवे में इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएंI अब हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करेंI
  • सारी चीजें मिक्स करने के बाद कुछ मिनट तक हलवे को फ्राई करें और फिर गैस बंद कर देंI तैयार है स्वादिष्ट फलाहारी शकरकंद का हलवाI
Kuttu Dosa
Kuttu Dosa

सामग्री

  • 3 – 4 उबले हुए आलू
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • पकाने के लिए घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा कप कुट्टू का आटा

बनाने की विधि

  • कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले डोसे का मसाला तैयार करेंI इसके लिए एक पैन में देसी घी डालें, घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें फिर इसमें उबले आलू डालकर मैश कर देंI
  • इसके बाद सेंधा नमक और आधा चम्मच अदरक डाल कर अच्छे से मिलाएं और आलू को कुछ देर के लिए अच्छे भूनेंI जब इसमें एक सुनहरा रंग आ जाए तो इसे साइड रख देंI
  • इसके बाद डोसा बनाने के लिए एक बर्तन में एक आलू मैश करें और इसमें कुट्टू का आटा और सेंधा नमक डालें और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करेंI
  • अब एक नॉन स्टिक तवा लें और उस पर घी लगाएंI फिर इस तावे पर डोसा का पेस्ट  फैला देंI कुछ देर इसे अच्छे से पकने दें, फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएंI इसके बाद इसके बीच में तैयार किए हुए आलू को रखें और डोसे को फोल्ड कर देंI
  • इस डोसे को आप हरे धनिए की व्रत वाली चटनी के साथ परोसेंI यह डोसा खाने में बहुत टेस्टी लगता है और व्रत में हेल्दी भी होता हैI
Kuttu Dahi Bhalla
Kuttu Dahi Bhalla

सामग्री

  • कुट्टू का आटा
  • 2 उबले हुए आलू
  • 250  ग्राम ताजा दही
  • 1 कप घी
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 2 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • 1 कप अनार के दाने

बनाने की विधि

  • कुट्टू दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले आप कुट्टू का आटा, उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करें, ध्यान रहे यह मिक्सचर बहुत गीला नहीं होना चाहिएI अगर यह गीला हो जाएगा तो भल्ले नहीं बन पाएंगेI
  • अब फ्राई पैन लें और इसमें घी डालकर गर्म करेंI ध्यान रहे भल्ले को हमेशा ही धीमी आंच पर पकाएंI इसके बाद इस मिक्सचर के छोटे-छोटे भल्ले बनाकर पैन में डालें और फ्राई करेंI जब भल्ले अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तब उन्हें निकाल कर बर्फ के ठंडे पानी में डाल कर रख देंI
  • भल्ला फ्राई हो जाने के बाद आप इसके लिए दही तैयार करेंI इसके लिए ठंडी दही को अच्छे से फेंटें और उसमें चीनी, भुना जीरा और स्वादानुसार सेंधा नमक डालेंI
  • अब इस तैयार दही को किसी बर्तन में रख देंI इसके बाद पानी से निकाल कर भल्लों को निचोड़ें और एक-एक करके इसे कटोरी में रखें और फिर इसके ऊपर दही डालेंI
  • भल्लों पर अच्छे से दही डालने के बाद इस पर अनार के कुछ दाने डाल कर सर्व करेंI
Aloo Tikki
Falahari Aloo Tikki

सामग्री

  • 5-6 उबले आलू
  • 1 कटोरी सिघाड़े का आटा
  • 2-3 हरी मिर्च
  • कटा हरा धनिया
  • घी
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

  • जब टिक्की दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे प्लेट में निकाल लेंI अब आपकी फलाहार स्वादिष्ट आलू टिक्की बनकर तैयार हो चुकी हैं, इन्हें गर्मागर्म चटनी के साथ खाएंI
  • सबसे पहले आप आलू को कुकर में डाल कर उबाल लेंI आलू ठंडे हो जाने के बाद इसके छिलके अच्छे से उतार लेंI
  • अब एक बर्तन में उबले आलू डालकर अच्छी तरह से मैश कर लेंI अब इसमें सिघाड़े का आटा डालें, फिर इसमें कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार सेंधा नमक सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करेंI
  • इसके बाद हाथों पर हलका सा घी लगाएं और तैयार मिक्सचर को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर हथेलियों की मदद से आलू टिक्की का शेप दें और एक प्लेट में अलग रखते जाएंI
  • अब एक नॉन स्टिक तवा लें और उसे माध्यम आंच पर गर्म करेंI जब तवा गर्म हो जाए तब इसमें थोड़ा सा घी डाल कर सतह पर चारों तरफ फैला देंI
  • इसके बाद तैयार टिक्की को एक-एक करके तवे पर डालकर अच्छी तरफ से सकेंI थोड़ी देर के बाद टिक्की को पलट कर दूसरी तरफ से पकाएंI जरूरत पड़ने पर घी ऊपर से भी लगाएंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...