अपनी मनपसंद आइसक्रीम घर पर बनाएं
आप घर पर बैठकर ये वीडियो देखिये और इन रेसेपी को फॉलो करके बनाइए बाज़ार जैसी आइसक्रीम, फिर देखिये घर में सभी तारिफ करेंगे और बच्चों की ख़ुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहेगा।
Ice Cream Recipe : गर्मी के मौसम में आइसक्रीम तो सभी को पसंद आती है, लेकिन हमेशा आइसक्रीम खाने के लिए बाहर जाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए बस आप घर पर बैठकर ये वीडियो देखिये और इन रेसेपी को फॉलो करके बनाइए बाज़ार जैसी आइसक्रीम, फिर देखिये घर में सभी तारिफ करेंगे और बच्चों की ख़ुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहेगा।

बहुत ही कम इंग्रेडीएंट्स के साथ एकदम आसान तरीके से टेस्टी आइसक्रीम बनाना है, तो आप शिल्पा शेट्टी की बतायी हुई ये रेसिपी जरूर फॉलो करें। इसमें उन्होंने चॉकलेट कूकीज का भी इस्तेमाल किया है। बच्चों को तो यह आइसक्रीम बहुत पसंद आने वाली है। उनके इस वीडियो को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
बाज़ार से भी बढ़िया आइसक्रीम घर पर बनाना चाहती हैं तो दीपाली फ़ूड रेसेपी का यह वीडियो आपके बहुत काम आएगा। इन्होने अपने वीडियो में एकदम सॉफ्ट वनिला आइसक्रीम बनाने के लिए कुछ खास टिप्स दी हैं, तो आप ये वीडियो जरूर देखें। इनके इस वीडियो को 7.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
निशा मधुलिका ने घर पर ही वनिला आइसक्रीम बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। इन्होने बहुत कम सामग्री का उपयोग किया है। आप भी उनकी रेसेपी जरूर ट्राई करें। उनके इस वीडियो को अभी तक 5.7 मिलियन लोग देख चुके हैं।
अपर्णा रेसिपी के वीडियो में सिर्फ ओरियो बिस्कुट, दूध और चॉकलेट से बहुत ही टेस्टी आइसक्रीम बनानी सिखाई है। उन्होंने किसी तरह के आइसक्रीम मोल्ड का इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि डिस्पोजेबल गिलास में ही आइसक्रीम जमाई है। उनके इस वीडियो को 3.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
मेंगो आइसक्रीम खाने का मन है तो संजीव कपूर की ये रेसिपी जरूर देखें। इस समय आम का मौसम है तो ये आइसक्रीम ताज़े आमों से बनाइए और अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ़ उठायें। इसमें बाज़ार की क्रीम की जगह घर की ही मलाई का इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।