मेहमानों के लिए बनाएं हैदराबादी हलीम, स्वाद बना देगी दीवाना: Hyderabadi Haleem Recipe

इस वीकेंड में बनाने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस स्वादिष्ट डिश को आप आसान रेसिपी फॉलो करके घर पर बना सकती हैं।

Hyderabadi Haleem Recipe: हमारे यहां मटन और चिकन से ऐसी कई डिश बनाई जाती हैं, जिन्हें खाने के बाद लोग दीवाने हो जाते हैं। अगर आप या आपके बच्चे भी नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और डिनर के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ‘हैदराबादी हलीम’ इस वीकेंड में बनाने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस स्वादिष्ट डिश को आप आसान रेसिपी फॉलो करके घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप चिकन या मटन में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

हैदराबादी हलीम बनाने के लिए सामग्री

Hyderabadi Haleem Recipe
Hyderabadi Haleem Recipe

500 ग्राम मटन या चिकन
200 ग्राम- कटा हुआ प्याज
100 ग्राम मूंग दाल
50 ग्राम गेहूं
8 लहसुन की कलियां
अदरक का पेस्ट
चार कटा हुआ हरा मिर्च
एक कप शुद्ध देसी घी
50 ग्राम चना दाल
केसर
10 जावित्री
10 लौंग
चार तेज पत्ता
तीन चम्मच हल्दी पाउडर
तीन चम्मच मिर्ची पाउडर
दो चम्मच नमक
केवड़ा

हैदराबादी हलीम बनाने की पूरी विधि

हैदराबादी हलीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मूंग दाल, चना दाल और गेहूं को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। समय पूरा होने के बाद इन सभी को पानी से निकालकर दूसरे बर्तन में रख दें। इसके बाद हलीम बनाने के लिए आप एक बड़ी हांडी ले।

आपके पास हांडी नहीं है, तो आप कोई बड़ा कठोत भी ले सकती हैं। फिर गैस पर हांडी को गर्म होने के लिए रख दे और उसमें चार चम्मच घी डालें। इसके बाद उसमें लौंग, तेजपत्ता और अन्य चीजें डालते जाएं। दूसरी ओर आप अदरक और कटे हुए प्याज़ का मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड करके पेस्ट बना लें।

फिर थोड़ी देर बाद जब सभी मसाले पकने लगे तो इसमें अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें। आप इसका रंग ब्राउन होने तक भूनें। थोड़ी देर बाद मिश्रण से अच्छी खुशबू आने लगेगी। इसके बाद अब आपको इसमें केसर, हल्दी और हरी मिर्च पाउडर डालकर मटन या चिकन डालना होगा।

ध्यान रखें हलीम बनाने के लिए आप मटन या चिकन में से किसी भी चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन, उन्हें मिश्रण में डालने से पहले गर्म पानी से अच्छी तरह से साफ कर ले। अगर चिकन या मटन अच्छी तरह से साफ नहीं होगा तो वह आपके खाने का पूरा टेस्ट बिगाड़ सकता है।

मटन डालने के 20 मिनट तक इसे मिडियम फ्लेम पर चलाते हुए पकाएं।

Hyderabadi Haleem Recipe
Hyderabadi Haleem Recipe

वहीं इसके बाद इसमें गेहूं और नमक डाले। अब इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक चिकन या मटन पूरी तरह से सॉफ्ट ना हो जाए। जब लगे कि मटन सॉफ्ट हो गया है, तब इसे गैस पर से उतारकर साइड रख दें। अब आप एक करछी लें और उसमें घी, जीरा तेजपत्ता, केवड़ा और केसर की कुछ बूंदें डाले और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब इस छौंके को हलीम में डाल दें, ताकि उसका स्वाद और बढ़ जाएं। इसके साथ ही आप कुछ प्याज़ को बड़े बड़े स्लाइस में काटकर फ्राई करें और हलीम के ऊपर उससे गार्निशिंग कर दें। अब आपका हैदराबादी हलीम बनकर तैयार हो गया है। आप इसे रोटी या नान के साथ सर्व कर सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...