Couple cooking together in a modern kitchen.
Husband can surprise their wife by cooking easy dishes

Summary: कुकिंग नहीं आती? कोई बात नहीं, ये डिनर हर पति बना सकता है

अगर आपके पति किचन से दूर भागते हैं तो उन्हें कुछ आसान डिनर रेसिपी सिखाकर आप अपनी कुकिंग की जिम्मेदारी हल्की कर सकती हैं।

Easy Dinner Recipes: हमेशा देखते आए हैं कि अगर किसी पुरुष को खाना बनाने का शौक रहता है तो कई बार वो महिलाओं से भी बेहतर खाना बनाते हैं। लेकिन अधिकांश पुरुष तो किचन में जाने से ही घबराते हैं। महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके पतियों को कुछ भी बनाना नहीं आता और इस वजह से वो ना तो कभी कहीं जा पाती हैं ना ही कभी पति के हाथ का बना खाना खा पाती हैं। अगर आप भी इस वजह से परेशान हैं तो अपने पति को कुछ आसान सी डिनर रेसिपी सिखा दीजिये जिसे वो कभी भी बना सकें, बस फिर हो गयीं आप फ्री। चलिए हम आपको बताते हैं 5 आसान डिनर रेसिपी जिसे आपके पति भी बना लेंगे-

लेमन राइस

Lemon rice served in a beautiful plate
Lemon Rice

चावल एक ऐसी चीज है जिस झटपट तैयार किया जा सकता है। प्लेन राइस के अलावा आप इसमें सब्जी डालकर पुलाव या फिर चिकन या मटन डालकर बिरयानी भी बना सकते हैं। लेकिन शायद आपने साउथ के फेमस लेमन राइस का स्वाद नहीं चखा हो। अगर नहीं, तो एक बार इसे ट्राई जरूर करें। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। किसी भी चीज़ में नींबू का रस डालने से उसका स्वाद बदल जाता है। इसी तरह आप फटाफट तैयार होने वाले लेमन राइस बना सकते हैं जिसमें नींबू का रस, कढ़ीपत्ता, हल्दी, साबुत लाल मिर्च और सरसों के दाने जाते हैं।

सामग्री

  • पके हुए चावल – 1 कप
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • हींग – एक चुटकी
  • सरसों के दाने -1 टी स्पून
  • कढ़ीपत्ता – 1/2 कप
  • साबुत लाल मिर्च – 1
  • हल्दी – 1 टी स्पून
  • नमक – 1 टी स्पून
  • नींबू का रस – 1 टेबल स्पून
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
  • मूंगफली – 2 टेबल स्पून
  • उड़द दाल – 1 टी स्पून
  • चना दाल 1 टी स्पून
  • अदरक 1/2 टी स्पून

विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें सरसों के डालें और चटकने दें।
  • अब इसमें हींग, कढ़ीपत्ता, अदरक, लाल मिर्च, चना दाल और उड़द दाल डालें। इन्हें अच्छे से भूनें।
  • जब दाने चटकने लगे तो इसमें, मूंगफली, हल्दी के साथ चावल डाले। इसमें चावल को अच्छे से मिलाएं।
  • चावल में नमक और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • इसे आप अचार, चटनी, रायता या सलाद के साथगर्म-गर्म सर्व करें।

अंडा करी

अंडा तो सभी को पसंद आता है और अंडाकरी बहुत ही आसानी से बनने वाली हेल्दी और टेस्टी डिश है। हम यहां एक ऐसी अंडा करी की आसान सी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आपके पति आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

  • अंडे- 4
  • प्याज़- 2
  • लहसुन -1 साबुत
  • टमाटर- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला पाउडर- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों तेल- 2 टेबल स्पून

विधि

  • एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं। इसमें सभी अंडों को डालकर उबालें। 10 मिनट के अंदर अंडे उबल जाएंगे।
  • इन्हें ठंडा करके छिलका हटा लें।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इन अंडों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
  • प्याज और लहसुन को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • प्याज और लहसुन वाले पेस्ट को पैन में डालकर भूनें।
  • इसके बाद सभी मसालों को पेस्ट में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • मिक्सर में टमाटर का पेस्ट बनाकर इसे भी मसाले में मिलकर चलाते रहें, जब मसाले अच्छी से गोल्डन ब्राउन हो जाएं और पैन से तेल छोड़ने लगे, तो समझ लें मसाले अच्छी तरह से भुन गए हैं
  • अब इसमें फ्राई किए हुए अंडों को डालें। ग्रेवी बनाने के लिए इसमें एक गिलास पानी डालें। इसे ढंककर 10 मिनट उबलने दें।
  • इसे हरी मिर्च, धनिया पत्ती से गार्निश करके गरमागर्म खाने का लुत्फ उठाएं।

आलू की सब्जी

आलू की सब्जी ज्यादातर लोगों की पसंद होती है। आलू की सब्जी बनाना बेहद आसान है। आप अगर घर पर अकेले हैं और आलू की सब्जी खाने का मन है लेकिन आप इस सब्जी को नहीं बना पाते हैं तो घबराएं नहीं, इस सिंपल रेसिपी का मदद से आप स्वादिष्ट आलू की सब्जी तैयार कर सकते हैं।

potato masala garnished with green coriander leaves
Aaloo ki sabzi

सामग्री

  • उबले आलू (कटे) – 2 कप
  • टमाटर बारीक कटा – 1
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 2 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पा़उडर – 2 टी स्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  • कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब उबले आलू के टुकड़े कड़ाही में डालें और उन्हें 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें।
  • अब इसमें कटा हुआ टमाटर, स्वादानुसार नमक डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
  • लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें और सब्जी को चलाते हुए भूनें।
  • 1 मिनट के बाद सब्जी में पानी डाल दें और मीडियम आंच पर सब्जी को पकने दें।
  • सब्जी को कुछ मिनट और पकने दें।
  • इसे ऊपर से हरा धनिया पत्ती डालकर सजाएं।

फ्राइड राइस रेसिपी

फ्राइड राइस झटपट तैयार होने वाली डिश है, जिसे आजकल हर कोई खूब पसंद करता है। इसको आप आसानी से बना सकते हैं। अगर आपको अंडा या चिकन पसंद है तो आप इससे एग फ्राइड राइस या चिकन फ्राइड राइस भी बना सकते हैं और अगर आप नॉन वेज नहीं खाते हैं, तो आप वेजिटेबल और पनीर फ्राइड राइस भी ट्राई कर सकते हैं।

A steaming plate of Schezwan Fried Rice garnished with spring onions, ready to serve.
Schezwan Fried Rice

सामग्री

चावल- 2 कप
सोया सॉस- 1 टी स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
प्याज़-1
पत्ता गोभी- 1/4 कप
शिमला मिर्च, , गाज़र- 1/2 कप

विधि

  • चावल को उबाल कर ठंडा कर लें
  • एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें, इसमें प्याज डालकर भूनें।
  • अब इसमें साड़ी सब्जियां डालकर थोड़ा पकने दें।
  • अब चावल डालकर थोड़ा चलाएं।
  • सोया सॉस और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर 2 मिनट और चलाते रहें।
  • गरमा गर्म फ्राइड राइस को शेजवान चटनी के साथ एन्जॉय करें।

चिकन करी

अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो चिकन करी आपको जरूर पसंद होगी। लेकिन, शायद खाने में पसंद आने वाली ये चिकन करी आपको बनाने में उतनी आसान नहीं लगती होगी। अगर ऐसा है तो चलिए हम आज आपको एकदम अलग और आसान सी चिकन करी बनाने की रेसिपी बताते हैं।

सामग्री

चिकन- ½ किलो
प्याज़- 2
लहसुन- 8 से 10 कली
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
टमाटर-2
हरी मिर्च- 2
पिसा धनिया- 1 टी स्पून
लाल मिर्च- ½ टी स्पून
हल्दी पॉवडर- ½ टी स्पून
चिकन मसाला- 1 टी स्पून
नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें।
  • अब प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर का पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट में सारे मसाले मिला लें।
  • अब इसमें चिकन डालकर अच्छे से मिलाकर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
  • कड़ाही में तेल डालकर चिकन को इसमें डालकर 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • जब चिकन अच्छे से पक जाए और थोड़ा तेल दिखने लगे तो इसमें 1 से ½ कप पानी डालें और उबलने दें।
  • 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें ।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर चिकन करी को रोटी या चावल के साथ सर्वे करें।

उम्मीद है आपके पति ये डिनर रेसिपी जरूर बना सकेंगे।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment