बची रोटी को फेंकने के बजाय बनाएं कोफ्ते
बची हुई रोटी से स्वादिष्ट कोफ्ता तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी-
Leftover Roti Kofta: रोटियां लगभग हर किसी के घर में रोजाना बनती हैं, लेकिन कई बार ज्यादा रोटी बन जाने पर कुछ लोग इसे फेंक देते हैं। कहते हैं कि अन्न की बर्बादी सही नहीं होती है, इसलिए कई बड़े लोग बासी रोटी खा लेते हैं। आपके घर में भी रोटियां बच जाती हैं, तो इसे फेंके नहीं बल्कि इससे आप स्वादिष्ट दिश बना सकते हैं। रोटी आप स्वादिष्ट कोफ्ता बना सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं रोटी से स्वादिष्ट कोफ्ता?
बची रोटी से कोफ्ता कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री

- बची रोटी – 2
- उबले आलू – 1 या 2
- हरी मिर्च – कटी हुई 1 चम्मच
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन 2 कली दो कटी हुई
- प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
- नमक स्वादनुसार
- हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टीस्पून
- अमचूर पाउडर – 1/2 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
- जीरा – 1/2 टीस्पून
- मेथी दाना – 1/2 टीस्पून
- सौंफ – 1/2 टीस्पून
- सरसों – 1/2 टीस्पून
- तेज पत्ता – 1
- लाल मिर्च – 2 साबुत
- बेसन – 4 टेबलस्पून
- गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
- दही – 1 कप
- तेल जरूरत के अनुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि

- रोटी से कोफ्ता तैयार करने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को गैस पर एक पैन की मदद से अच्छी तरह से गर्म कर लें।
- इसके बाद जब रोटी क्रंची हो जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। इसे रोटी को ग्राइंडर में डालकर अच्छे से दरदरा पीस लें।
- एक एक बर्तन लें, इसमें दरदरी रोटी के टुकड़े, प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक जैसे मसालों को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें बेसन और थोड़ा सा तेल डालकर मिश्रण को आटे की तरह मिक्स कर लें।
- इसे हथेलियों की मदद से गोल-गोल पकोड़े की तरह बना लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे इन पकोड़ों तो डीप फ्राई करें।
- ध्यान रखें कि इसे सेंकने के दौरान आंच का फ्लेम मीडियम होना चाहिए। सभी पकोड़े तल लें, तो इसे एक प्लेट में रख लें।
- ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर का जार लें।
- इसके बाद इसमें लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक डालकर इसे बारीक पीस लें और एक कटोरी में रख लें।
- अब फिर मिक्सर ग्राइंडर में दही और थोड़ा सा बेसन डालें और फिर ग्राइंड करके इसे कटोरी में रखें। गैस पर फिर से कढ़ाही चढ़ाएं और थोड़ा सा तेल डालकर इसे गर्म करें। इस तेल मे साबुत जीरा, तेज पत्ता, सरसों, मेथी दाना और साबुत मिर्च डालें।
- खड़े मसाले चटकने लगे, तो इसमें प्याज और लहसुन का तैयार पेस्ट डालें।
- इसके बाद इसे कुछ समय तक अच्छे से भुन लें। बाद में बेसन और दही का बेस्ट डालकर इसे अच्छे से पकाएं। मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डालकर इसमें उबाल आने तक इसे पकाएं।
- ग्रेवी उबलने लगे, तो इसमें सभी फ्राई किए हुए पकौड़े डालकर इसे 4 से 5 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करके इसे धनिया की पत्तियों से गार्निश करें। लीजिए बची हुई रोटी से स्वादिष्ट कोफ्ता तैयार है। आब इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
