बेसन डोसा स्वाद में है जबरदस्त, जाने रेसिपी
बेसन डोसा बनाना बहुत ही आसान है। यह आपके लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
Besan Dosa Recipe: चावल और उड़द की चाल से बना डोसा आपने कई बार खाया होगा। यह स्वादिष्ट डिश, दक्षिण भारतीय व्यंजनों में एक है, जिसे देशभर के लोग खाना पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि डोसा एक ऐसा डिश है, जिसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में शामिल कर सकते हैं। यह हमारे लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है। अधिकतर लोग डोसा का बैटर चावल और उड़द की दाल से तैयार करते हैं। वहीं, कुछ लोग ओट्स और मूंग दाल से भी डोसा बनाना पसंद करते हैं। डोसा बनाने के लिए कई लोग इसमें सब्जियां, हरी प्याज जैसी चीजों को डालते हैं। आज के समय में आपको डोसा के कई फ्यूजन रेसिपीज मिल जाएंगे, जिसमें मसाला डोसा के अलावा चीज़ डोसा, चाउमीन डोसा जैसी चीजें शामिल हैं।
क्या आपने कभी बेसन से तैयार डोसा का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इस हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। बेसन से तैयार डोसा फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके पाचन के लिए बेस्ट हो सकता है। इस खास रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
बेसन डोसा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री
बेसन – 1 कटोरी
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
अजवाइन – 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
विधि
- बेसन डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें। इसमें बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालें। अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
- जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो गैस स्टोव पर नॉन स्टिक तवा चजाएं और इसे गर्म करें।
- इसके बाद इसमें बेसन का घोल डालें और चारों को गोलाकार में फैलाएं।
- अब डोसा नीचे से अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें अपनी पसंदीदा फीलिंग डालं और फिर इसपर थोड़ा सा घी छिड़क दें। अब इसे सेंक लें। लीजिए आपका डोसा तैयार है।
- इस स्वादिष्ट डोसे को आप अपने पसंदीदा चटनी, सांभर और अपने पसंदीदा सॉस के साथ खा सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बातें
- ध्यान रखें की डोसा का बैटर तैयार करते समय इसे ज्यादा पतला न करें। अगर आप बैटर ज्यादा पतला करते हैं, तो इससे ये तवे में चिपककर टूट सकता है।
- अगर आप थोड़ा क्रिस्पी डोसा खाना पसंद करते हैं, तो इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिक्स कर लें।
- हेल्दी डोसा बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पालक, मेथी की पत्तियां, हरे प्याज जैसी चीजों को डालकर डालें। इससे डोसे का स्वाद हेल्दी और स्वादिष्ट होगा।
- बेसन के पेस्ट में ज्यादा नमक न डालें, नमक की मात्रा को सीमित रखें। ज्यादा नमक मिक्स करने से स्वाद बिगड़ सकता है।

बेसन का डोसा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी हो सकता है। इस स्वादिष्ट डोसा को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप चाहती हैं कि आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाएं, तो इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।