इंस्टेंट एनर्जी देगा केले का खीर, घर पर इस तरह करें तैयार: Banana Kheer Recipe
Banana Kheer Recipe

इंस्टेंट एनर्जी देगा केले का खीर, घर पर करें तैयार

Banana Kheer Recipe : केले से बनने वाली खीर काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

Banana Kheer Recipe: केला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे तैयार रेसिपीज का सेवन करने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इससे तैयार बनाना शेक अधिकतर लोगों की पहली पसंद होती है। अधिकतर जिम जाने वाले लोग सुबह-सुबह केले से तैयार शेक पीते हैं, ताकि उन्हें भरपूर रूप से एनर्जी मिल सके। लेकिन क्या आपने कभी केले से तैयार खीर का सेवन किया है? जी हां, केले से आप स्वादिष्ट खीर भी तैयार कर सकते हैं। इसका खीर खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको केले से तैयार खीर की रेसिपी और इससे स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे-

Banana Kheer: घर पर कैसे बनाएं केले की खीर?

Banana Kheer Recipe
Banana Kheer Ingredients

आवश्यक सामग्री
केले – 4
दूध – आधा लीटर
शक्कर – 300 ग्राम
काजू – 50 ग्राम
बदाम – 10 ग्राम
केसर – 8-10 धागे
किशमिश – 20 ग्राम
इलायची पाउडर – एक टीस्पून
पिस्ता और अनार के दाने एक – एक चम्मच सजाने के लिए

Banana Kheer Recipe
Banana Kheer Recipe

विधि

  • केले की खीर तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 केलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कार लें।
  • अब बचे हुए दो केलों को अच्छे से मैश करके इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसी के साथ आप सभी ड्राईफ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक टुकड़ों में काटकर एक प्लेट में अलग रख लें।
  • अब एक बर्तन में दूध चढ़ाएं और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध उबलने लगे, तो इसमें ड्राई फ्रूट्स को डालकर पकाएं। जब दूध हल्का सा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें हरी इलायची का पाउडर पीसकर डालें और फिर इसे मैश किए गए केले और कटे हुए केले डालकर इसे पकाएं।
  • अब इसमें चीनी और केसर के धागे डालकर इसे अच्छे से पकाएं। लीजिए आपका केले का खीर तैयार है। अब इसे पिस्ता और अनार के दानों से सजाएं और कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद इसे अपने परिजनों, मेहमानों और बच्चों को सर्व करें।

केला खीर खाने के फायदे

  • केले के खीर का सेवन करने से आपके शरीर को एलर्जी मिलती है।
  • यह आपके मसल्स के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है।
  • केले के खीर का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।
  • केलों से तैयार खीर से आपको दिनभर की लगने वाली छोटी-छोटी भूख छुटकारा मिल सकता है।
Banana Kheer Benefits
Banana Kheer Benefits

केले का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। वहीं, इससे तैयार खीर भी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इसे आप घर पर आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आई हो, इसी तरह हमारे वेबसाइट के अन्य आर्टिकल पढ़ें। वहीं, इस स्वादिष्ट रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...