इन 15 होली फूड लिस्ट में से चुन लें कि आपको क्या बनाना है
आज हम आपको 15 ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें से कुछ आप होली से पहले ही तैयार कर लें और कुछ उसी दिन रेडी कर सर्व कर लें। इन फूड लिस्ट में आपको जो अच्छा लगे, बना लीजिए और पार्टी का मजा लीजिए।
Holi Food: होली खुशियों का त्योहार है, जिसका पूरे साल हम और आप बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली आने के कुछ समय पहले से ही हमारी तैयारियां शुरू हो जाती है और अब ज्यादा समय बचा नहीं है। इसलिए अब सभी लोग तैयारियों में लग गए होंगे। नए कपड़े और तरह-तरह के पकवान होली के त्योहार को अधिक खास बना देती हैं। हमारे यहां कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो होली की रेसिपी कुछ समय पहले से ही तैयार करके रख लेती है, ताकि वो होली पार्टी खूब इंजॉय कर सकें। आज हम आपको 15 ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें से कुछ आप होली से पहले ही तैयार कर लें और कुछ उसी दिन रेडी कर सर्व कर लें। इन फूड लिस्ट में आपको जो अच्छा लगे, बना लीजिए और पार्टी का मजा लीजिए।
यह भी देखे-होली पर बनाएं ये ईजी और टेस्टी स्नैक्स
Holi Food:दही वड़ा

दही वड़ा होली के सबसे फेमस व्यंजनों में से एक है, जिसे उड़द की दाल से बनाया जाता है और इसे दही में परोसा जाता है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से मिर्च, काला नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दिया जाता हैं।
पकौड़े

वैसे तो पकौड़े हम आम दिनों में भी खाते हैं। लेकिन, आप होली वाले दिन भी अलग-अलग सब्जियों के पकोड़े बना सकते हैं। प्याज, आलू, गोभी, फूल गोभी, पालक और पनीर के पकोड़े बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए यह आपके मैन्यू में चार चांद लगा देगा।
फिरनी

होली खुशियों का त्योहार है और हम खुशियां मीठा खाकर सेलिब्रेट करते हैं, तो ऐसे में आप फिरनी बना सकती है। कई राज्यों में इसे खीर और तस्मई के रूप में भी जाना जाता है। खीर चावल और दूध को मिलाकर बनाया जाता हैं।
घर पर ऐसे बनाएं पापड़ी चाट
पूरन पोली

पूरन पोली नाश्ते में सर्व करने वाला एक बेस्ट खाना है, जो काफी मीठी होती है। यह एक पारंपरिक भोजन रहा है, जिसे आमतौर पर चीनी और आटे के घोल से बनाया जाता हैं। आप अपने गेस्ट को सब्जी के साथ पूरनपोली सर्व कर सकती हैं।
शक्कर पारे

शक्कर पारे होली का लोकप्रिय स्नेक है, जिसे चीनी की चाशनी और गेहूं के आटे को मिलाकर बनाया जाता है। आप शकरपारे को किसी भी नमकीन नाश्ते में मिलाकर परोस सकती हैं।
पापड़ी चाट

महिलाओं को पापड़ी चाट खाना काफी पसंद होता है, तो आप भी अपने मैन्यू में पापड़ी चाट ऐड कर सकती है, क्योंकि यह त्योहारों का लोकप्रिय फास्टफूड है। आप चाट को पापड़ी, चने, उबले आलू और इमली दही के साथ मेहमानों को परोस सकती हैं।
मालपुआ

मालपुआ बिहार का फेमस स्नेक है, जो अक्सर होली में ही परोसा जाता है। यह आटे के घोल, नारियल और दूध को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें स्वाद के लिए थोड़ी इलायची भी डाली जाती है। आप भी छोटे-छोटे मालपुए बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
नमक पारे

जिस तरह से शक्करपारे काफी फेमस है, उसी तरह से नमक पारे को भी लोग खाना पसंद करते हैं। ये आटे के घोल और नमक को मिक्स करके बने होते हैं। आप इसे स्नैक आइटम के रूप में खा सकते हैं।
ठंडाई

होली ठंडाई के लिए काफी फेमस है। जब आप होली के बारे में सोचेंगे, तो ठंडाई आपके दिमाग पर छा जाएगी, क्योंकि इसमें भांग मिलाया जाता हैं। लेकिन, कई जगहों पर ठंडाई को बिना भांग के साथ भी मेहमानों को परोसा जाता है। आप अपने घर पर बादाम, केसर दूध, चीनी और कई तरह के मसालों को मिलाकर एक ठंडाई तैयार कर सकती है। यकीनन ये आपके मेहमानों को काफी ज्यादा पसंद आएगा।
मलाई पेड़े में डालिए ये सामग्री
कचौड़ी

हम कहीं पर भी जाते हैं, तो हमें समोसे और कचौड़ी खिलाई जाती है। आप भी होली में कचौड़ी स्नैक बना सकती हैं, लेकिन आप इसमें चाहे तो कुछ अलग भी कर सकती है। जैसे आप कचौड़ी की फिलिंग दाल के बजाय उबले आलू या फिर पनीर के साथ भी कर सकती है। इसके बाद आप इसे हरी चटनी के साथ मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।
केसर चावल

केसर चावल कुछ क्षेत्रों में होली के त्योहार पर बनाया जाता है। आप भी इस बार अपने घर पर ही इसे बना सकती हैं। इसमें चावल को कई तरह के मसालों के साथ फ्राई करके फिर उसमें केसर का तड़का लगाया जाता हैं।
केसरी मलाई पेड़ा

आप अगर होली में मिठाइयां बनाना चाहती है, तो आप केसरी मलाई पेड़ा भी खुद से बना सकती हैं, जिसे गाढ़े दूध या क्रीम से बनाया जाता हैं। केसरी मलाई पेड़ा में केसर और इलायची का हल्का मसाला होता है।
मसाला मठरी

मसाला मठरी स्नैक्स को आटे, मैदे, अजवाइन सहित कई प्रकार के मसाले को मिलाकर तैयार किया जाता है, जो त्योहार के समय में एक बेहतर स्वादिष्ट नाश्ता होता हैं।
बटाटा पुरी

आप बहुत आसान तरीके से अपने घर पर ही दही बटाटा पुरी बना सकती हैं। बटाटा पुरी मैदे के छोटे-छोटे पूरियों से बनता है, जिसमें मिक्सचर और दही को गार्निश के लिए उपयोग किया जाता हैं।
रसमलाई

रसमलाई पश्चिम बंगाल की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है, जो अब आम तौर पर दूसरे राज्यों में भी त्योहारों में बनती है। रसमलाई आटे के छोटे छोटे गेंदों से बनती हैं, जिसे क्रीमयुक्त चावल, केसर और पिस्ता से भरा जाता है।
आप ये सभी स्नैक्स काफी कम समय में अपने घर पर ही बना सकती है और होली के त्योहार में मेहमानों को परोस सकती हैं।