बैस्ट वैल्यू!

होम एप्लाइंसेज
कपड़ों में लगे जिद्दी दाग-धब्बों को छुड़ाने से लेकर बारिश में कपड़े सुखाने तक में वॉशिंग मशीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह महिलाओं का हैल्पिंग हैंड बन चुकी है। आजकल बाजार में विभिन्न ब्रांड की वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं लेकिन खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, जैसे- फुली ऑटोमेटिक है या सैमी ऑटोमेटिक, वॉशिंग कैपिसिटी, स्पिन स्पीड, हॉट वॉटर ऑप्शन जैसे वॉशिंग प्रोग्राम आदि हैं या नहीं।

बॉश वॉशिंग मशीन-

समय की बचत और बेहतर परिणाम के लिए आप बॉश का यह मॉडल चुन सकते हैं। इसमें कपड़े धुलने से लेकर ड्राय होने तक कुल 45-50 मिनट लगते हैं। यह फुली ऑटोमेटिक और फ्रंट लोडिंग है। इसकी स्पिन स्पीड 800 आरपीएम है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, टाइमर सेटिंग, चाइल्ड लॉक जैसे फीचर के साथ नॉर्मल वॉश, क्विक वॉश और हैवी वॉश जैसे प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं। इसका साइज 600&550&850 मिलीमीटर है। इसकी वॉशिंग कैपिसिटी 5.5 किलोग्राम है।

 

हैल्पिंग हैंड -होम एप्लाइंसेज 6

 

 

 

बॉश-WB16160IN


कीमत : 25,599 रुपये के लगभग।
 

+फ्रंट लोड होने की वजह से इसमें पानी कम खर्च होता है।

– इसमें ऑटो रीस्टार्ट जैसा फीचर नहीं है।

 व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन-


जिद्दी दाग-धब्बों की सफाई के लिए व्हर्लपूल का ‘स्टेनवॉश डीप क्लीन’ मॉडल आपके लिए उपयुक्त रहेगा। यह टॉप लोडर है। जैड
पीएफ टेक्नोलॉजी और 6 सैंस डीप क्लीन टेक्नोलॉजी से बनी इस मशीन की स्पिन स्पीड 740 आरपीएम है। यह फुली ऑटोमैटिक है और इसमें स्टेनवॉश, एक्सप्रेस वॉश और एक्वास्टोर जैसे फीचर हैं। इसमें डेली, हैवी, सफेद कपड़ों, साड़ी और बेडशीट की धुलाई के लिए अलग-अलग वॉशिंग प्रोग्राम उपलब्ध हैं।

व्हर्लपूल मनी सेवर  

कीमत : 20,360 रुपये के लगभग है।
+इसमें गर्म पानी की भी सुविधा है। इसकी वॉशिंग कैपिसिटी 6.2 किलोग्राम है।

– इसमें ‘प्रीवॉश’ वॉशिंग प्रोग्राम नहीं है।

एलजी वॉशिंग मशीन
कम कीमत में फुली ऑटोमेटिक में आप एलजी का यह मॉडल भी चुन सकते हैं। इसकी वॉशिंग कैपिसिटी 6.5 किलोग्राम है। स्टेनलेस स्टील से इसकी बॉडी बनी है। इसमें नॉर्मल वॉश, क्विक वॉश, हैवी वॉश और हॉट वॉटर वॉश जैसे वॉशिंग प्रोग्राम हैं। इसमें ऊनी कपड़े भी आसानी से धोए जा सकते हैं। इसका साइज 540&540&890 मिलीमीटर है। स्मार्ट फिल्टर, वॉटर फॉल सर्कुलेशन, स्मार्ट डॉयग्नॉसिस और टरबो ड्रम इसके मुख्य फीचर्स हैं। यह टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन है।

 

हैल्पिंग हैंड -होम एप्लाइंसेज 7

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एलजी मॉडल LGT7567TEELH 

कीमत : 22,490 रुपये के लगभग।

+यह एडवांस लॉन्डरी टेक्नोलॉजी से बनी है।

-कपड़े डालने व निकालने के दौरान इसके ढक्कन को पकड़कर रखना पड़ता है।

 आईएफबी वॉशिंग मशीन-
आप जर्मन तकनीक से बनी आईएफबी वॉशिंग मशीन के इस मॉडल को भी अपना सकते हैं। आजकल यह ज्यादा डिमांड में है। इसमें नॉर्मल वॉश, डेलिकेट वॉश, हैवी वॉश, हॉट वॉटर वॉश और प्री वॉश जैसे 10 वॉश प्रोग्राम हैं। इसके साथ इसमें एक्वा एनर्जी, लिंट फिल्टर, डिजिटल डिस्प्ले और टाइमर सैटिंग जैसे कई अन्य फीचर भी हैं। इसका साइज 620&640&1000 मिलीमीटर है। इसका वजन 45 किलोग्राम है। यह फुली ऑटोमैटिक होने के साथ टॉप लोडिंग है। इसकी स्पिन स्पीड 720 आरपीएम है.

 

हैल्पिंग हैंड -होम एप्लाइंसेज 8

 

 

 

 

आईएफबी IFBTL85SCH
कीमत : 29,699 रुपये के लगभग।
 

+इसमें ब्लीच डिस्पेंसर भी दिया हुआ है।
– यह कीमत में महंगी है और मैंटीनेंस में खर्च ज्यादा आता है।

सैमसंग वॉशिंग मशीन –
सैमसंग में फ्रंट लोडिंग की तुलना में टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन ज्यादा अच्छा काम कर रही है। बड़े परिवार के हिसाब से टॉप लोडिंग में आप यह मॉडल चुन सकते हैं। यह फुली ऑटोमैटिक है और इसकी वॉशिंग कैपिसिटी भी ज्यादा है। इसका साइज 610&670&983 मिलीमीटर और वजन 42 किलोग्राम है। इसकी स्पिन स्पीड 700 आरपीएम है। इसमें क्विक, नॉर्मल, डेलिकेट और प्री वॉश जैसे वॉशिंग ऑप्शन हैं। इसमें वॉटर सेविंग टब, एयर टरबो ड्राइंग सिस्टम और मैजिक फिल्टर जैसे फीचर्स भी हैं।

हैल्पिंग हैंड -होम एप्लाइंसेज 9

 सैमसंग मॉ़डल WA11F55AOT 

कीमत : 34,900 रुपये के लगभग।

+इसमें एक बार में 11 किलोग्राम तक कपड़े धोए जा सकते हैं। इसमें ऑटो रीस्टार्ट जैसा फीचर भी है।

– यह कीमत में महंगी है और जगह भी ज्यादा घेरती है।