घर पर बनाएं होटल जैसा गार्लिक पनीर: Garlic Paneer Recipe
Garlic Paneer Recipe

गार्लिक पनीर बनाना है बेहद आसान

इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है।

Garlic Paneer Recipe: अगर आप भी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो इस बार बिस्किट की जगह ट्राई करें गार्लिक पनीर। इस क्विक स्नैक्स रेसिपी की खासियत यह है कि यह बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। इस लहसुन पनीर टिक्का को शाम के नाश्ते के रूप में शिमला मिर्च डालकर भी परोसा जा सकता है। आप इस रेसिपी को मेहमानों को स्टार्टर के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते है कैसे बनाएं घर पर होटल जैली गार्लिक पनीर की रेसिपी।

गार्लिक पनीर बनाने का तरीका

सामग्री

  • पनीर-200 ग्राम
  • 10 कली लहसुन
  • 4 सूखा लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सिरका
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 1 प्याज
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच मक्खन
  • आधा कप बारीक कटा हुआ धनिया

गार्लिक पनीर बनाने की विधि

गार्लिक पनीर के लिए तैयार करें सॉस

  • एक ब्लेंडर जार में 6 बड़ी लहसुन की कलियां लें लें।
  • भिगोई हुई सूखी लाल मिर्च भी डाल लें।
  • अब इसमें चीनी,नमक और सिरका डालें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से पीस लें।
  • पेस्ट को ना ज्यादा मोटा हो और ना ज्यादा पतला हो। गार्लिक पनीर का सॉस तैयार है।
Garlic Paneer Recipe
Garlic Paneer Recipe

बनाने की विधि

  • गार्लिक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • उसके बाद प्याज और शिमला मिर्च को भी काट लें।
  • अब एक बर्तन में टोमैटो सॉस, सोया सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,कसूरी म गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाल लें।
  • अब इस तैयार मिश्रण में कटे हुए पनीर के टुकड़े, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
  • अब एक कड़ाही में धीमी आंच पर तेल या मक्खन को गर्म करने के लिए रखें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मसाले में डूबा पनीर के टुकड़े डालकर डीप फ्राई कर लें।
  • जब पनीर का कलर गोल्डन हो जाए तो पनीर के सारे टुकड़े एक प्लेट में निकाल लें।
  • आपका स्वादिष्ट गार्लिक पनीर तैयार है।
  • गार्लिक पनीर को आप हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

Leave a comment