Cream Roll Recipe
Cream Roll Recipe

Cream Roll Recipe: बच्चों क्या बड़ों को भी क्रीम रोल बहुत पसंद आता है, लेकिन यह तभी खाने को मिलता है जब हम इसे बेकरी से लेकर आते हैं। कई बार फ्रेश क्रीम रोल भी शॉप पर नहीं मिलते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो क्रीम रोल घर पर भी बना सकती हैं। सोचने में ज़रूर लगता है कि घर पर क्रीम रोल बनाना बहुत टेंशन वाला काम हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है आप आराम से क्रीम रोल घर पर बना सकती हैं। यहां क्रीम रोल की रेसिपी दी जा रही है जिसे फॉलो कर आप क्रीम रोल बना सकते हैं।

क्रीम रोल रेसिपी

सामग्री

रोल्स के लिए

  • मैदा – 2 कप + 3-4 टेबलस्पून छिड़कने के लिए
  • नीबू का रस – 1 टेबलस्पून
  • चीनी – 2 टेबलस्पून
  • अनसॉल्टेड बटर – 8-10 टेबलस्पून
  • नमक – ¼ टीस्पून
  • पानी आवश्यकतानुसार

क्रीम फिलिंग के लिए

  • हैवी व्हिपिंग क्रीम – ½ कप
  • पिसी चीनी – 4-5 टेबलस्पून
  • वेनिला अर्क – 1 टीस्पून

विधि

  • एक बाउल में मैदा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • नीबू का रस, चार टेबलस्पून कसा हुआ बटर डालें और बटर को हाथों की मदद से आटे में मिलाएं।
  • ठंडा पानी डालते हुए गूंथ लें और आटे को क्लिंग रैप के ऊपर रखें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
  • अब आटे को बराबर भागों में बांट लें और बेलन का उपयोग करके एक आयत का आकार बनाने के लिए आटा रोल करें।
  • बेले हुए आटे की हर परत पर स्पैचुला की मदद से बटन फैलाएं।
  • बेले हुए आटे को क्लिंग फिल्म से ढक दें और आधे घंटे के लिए अलग रख दें। आधा घंटे के लिए क्लिंग रैप को हटा दें और आटे को फिर से एक आयत आकार में बेल लें।
  • आयत के किनारों को ट्रिम करके उन्हें एक समान कर दें, फिर इसे लंबी और पतली स्ट्रिप्स में काट लें ताकि कोन के चारों ओर लपेटा जा सके।
  • स्टील कोन/मोल्ड्स के बाहरी हिस्से पर बटर लगाएं। टिप से शुरू करते हुए, आटे के स्ट्रिप्स को कोन के चारों ओर लपेटें। ध्यान रहें कि ये स्ट्रिप्स को थोड़ा ओवरलैप हो। ऐसा नहीं होने पर ये ओवन में अलग हो जाएंगे। आखिरी में पानी लगाएं और किनारों को सील कर दें।
  • कोन को एक अन्य बेकिंग ट्रे पर ऊपर रखें और 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
  • ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। हर कोन को दूध से अच्छी तरह ब्रश करें। रोल्स को 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें जब तक कि बाहर से गोल्डन-ब्राउन न हो जाए।
  • बेक होने के बाद ठंडा होने दें और  फिर धीरे से उन्हें कोन से बाहर निकालें।
  • क्रीम भरने के लिए
  • हैवी व्हिपिंग क्रीम, चीनी और वनिला को बीटर से तब तक फेंटें जब तक कि थिक और फ्लफी न हो जाए । अब हर कोन में क्रीम भरें।
  • चेरी के साथ टॉपिंग करें। क्रीम रोल तैयार है।
  • भरे हुए रोल 3 से 4 दिनों के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रख सकते हैं।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...

Leave a comment