सूखे आलू की सब्जी में वो टेस्ट नहीं आ रहा, तो इन वीडियोज़ की लें मदद: Dry Aloo Sabzi Recipe
Dry Aloo Sabzi Recipes

सूखे आलू की सब्जी में वो टेस्ट नहीं आ रहा, तो इन वीडियोज़ की लें मदद

कई बार एक ही तरह से आलू बनाते-बनाते बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप उसी आलू को अलग-अलग तरीके से बनाकर देखिये। फिर आप कितने दिन भी आलू खाएंगे, आपको हर बार एक नया टेस्ट ही मिलेगा।

Dry Aloo Sabzi Recipe: आलू सबसे ज्यादा पॉपुलर सब्जी है, जो कि हर किसी को पसंद आती है। कभी आप जल्दी में कुछ बनाना चाहें या फिर घर में और कोई सब्जी नहीं हो तो ऐसे में आलू सबसे बढ़िया आप्शन है। बच्चों को टिफिन में देने के लिए भी ज्यादातर लोग आलू ही बनाते हैं। लेकिन, कई बार एक ही तरह से आलू बनाते-बनाते बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप उसी आलू को अलग-अलग तरीके से बनाकर देखिये। फिर आप कितने दिन भी आलू खाएंगे, आपको हर बार एक नया टेस्ट ही मिलेगा। आज हम आपके साथ ये पांच वीडियो शेयर कर रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी बढ़िया आलू की सब्जी बना सकती हैं-

यह भी देखे-झारखंड की इन स्वीट डिशेज को नहीं चखा तो फिर क्या चखा: Jharkhand Sweet Dish

बिलकुल आसानी से कम समय में टेस्टी आलू की सब्जी बनानी है तो संजीव कपूर का ये वीडियो देखिये इसमें उन्होंने आलू बनाने के लिए तेल के साथ थोड़ा घी भी डाला है और साथ ही बेहतर स्वाद के लिए जीरा और धनिया ज्यादा डाला है। बाकी मसाले कम हैं। थोड़ा चाट मसाला भी डाला है और भुना हुआ जीरा भी उपयोग किया है। ज्यादा ड्राई होने से बचाने के लिए उसमें थोड़ा सा पानी भी डाला है। उनके इस वीडियो को एक साल में ही 4.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Dry Aloo Sabzi Recipe: संजीव कपूर

YouTube video

कुणाल कपूर ने आलू की सुखी सब्ज़ी को ही पुदीने के मसाले वाले आलू नाम देकर एक नए फ्लेवर के साथ बनाया है। इसे उन्होंने बिना प्याज और टमाटर के सिर्फ अदरक लहसुन के साथ बनाया है। थोड़ा काला नमक भी इस्तेमाल किया है, साथ ही चाट मसाला भी। उनके इस वीडियो को अभी तक 677 हज़ार व्यूज़ हो गए हैं।

YouTube video

निशा मधुलिका ने भी बहुत ही जल्दी में आसानी से जीरा आलू बनाना सिखाया है। एक ख़ास बात उन्होंने बतायी है कि सब्जी बनाने के पहले आलू को कम से कम एक घंटे पहले उबालकर ठंडा होने दें, क्योंकि तुरंत उबालकर आलू का इस्तेमाल करने से आलू टूट सकते हैं। उन्होंने आलू की सब्ज़ी का स्वाद और बढ़ाने के लिए अमचूर और कसूरी मेथी भी डाली है। उनके इस वीडियो को 4.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, तो आप भी उनके तरीके से आलू की सब्जी बनाकर देखें।

YouTube video

कविता किचन ने भी बहुत साधारण तरीके से आलू की सूखी सब्ज़ी बनानी सिखाई है। उन्होंने इसमें कड़ीपत्ता का भी इस्तेमाल किया है। इसमें उन्होंने अदरक लहसुन को काटकर डालने की जगह इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 288 हज़ार लोग देख चुके हैं।

YouTube video

मसालेदार चटपटे आलू बनाना चाहती हैं तो पूनम किचन का यह वीडियो जरूर देखें उन्होंने इसमें जीरा के अलावा सोंफ का भी इस्तेमाल किया है। इन्होने पहले मसालों को अच्छे से रोस्ट किया है फिर थोड़ा दरदरा पीसकर इस्तेमाल किया है। इस आलू में आप अचार के मसाले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके इस वीडियो को लगभग 31 हज़ार लोग देख चुके हैं।

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...