Easy Summer Drinks
Easy Summer Drinks

Summer Detox Water: गर्मी के मौसम में हम खाने पीने पर कम ध्यान दे पाते हैं क्योंकि गर्मी के कारण कुछ खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में शरीर को जरूरी खाद्य पदार्थ नहीं मिल पाते हैं और हम कमजोरी के शिकार होने लगते हैं। बहुत अधिक पसीने के कारण शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाती है। लू और धूप के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में शरीर को पानी की काफी आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए आपको अलग-अलग फ्लेवर्ड वॉटर ड्रिंक बनाकर पीते रहना चाहिए।

इनको बनाना बेहद आसान है और यह किसी रेस्टोरेंट के सॉफ्ट ड्रिंक से कम स्वादिष्ट नहीं नहीं लगने वाले हैं। हम आपको नेचुरल फ्लेवर्ड का इस्तेमाल करके नए-नए ड्रिंक बनाना बताएंगे जो कि आपकी बॉडी में बहुत सारी बीमारियों को पनपने से रोकेगा, आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करेगा और इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं हैं।

emon-Infused Water Recipe
emon-Infused Water Recipe

गर्मी का मौसम आते ही नींबू का इस्तेमाल हर घर में बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए नींबू पानी बेहद असरदार माना जाता है। इस फ्लेवर ड्रिंक के लिए आपको नींबू को गोल-गोल आकार में चार से पांच पीस में काट लेना है। कांच के गिलास में सबसे पहले एक चुटकी काला नमक, आधा चम्मच चीनी, कटे हुए नींबू के गोल टुकड़े और आइस क्यूब्स को रख लेना है। अब गिलास में पानी भर लें और इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद यह फ्लेवर ड्रिंक आप पी सकते हैं। यह ड्रिंक बनाना बेहद आसान है और हेल्दी भी।

खीरा, नींबू और पुदीना ये तीनों ही बॉडी को हाइड्रेट करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके लिए आपको छिले हुए खीरे के कुछ टुकड़े, 5 से 6 पुदीने की पत्तियां और 2-3 नींबू के कटे हुए पीस एक जार में रख लेना है। इसमें आप नमक अपने स्वाद अनुसार मिला सकते हैं। इसे कुछ देर पानी में डालकर रख दें। पूरे दिन आप इस पानी को पी सकते हैं।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप अपने फेवरेट फ्रूट्स जैसे की स्ट्रॉबेरी ,ऑरेंज ,ग्रेप्स को छोटे-छोटे पीस में काटकर पानी के जार में रख दें। 1 से 2 घंटे के बाद फ्रूट्स के फ्लेवर पानी में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएंगे और यह पीने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि इस पानी को पीने के बाद आप इन फ्रूट्स को काटकर खा भी सकते हैं।

raw mango mint drink
raw mango mint drink

देसी भाषा में इसे आम का पन्ना भी कहते हैं। कच्चा आम गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। कच्चे आम को उबालकर इसे ग्राइंड करके आप पानी में अच्छे से मिला दें। पुदीना के कुछ पत्ते पीसकर आप इसे पानी में डाल दें। स्वाद के लिए थोड़ा सा नमक भी आप डाल सकते हैं। यह पानी गर्मी के मौसम में आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। इसे पीने से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।

फ्रिज का पानी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आज भी कुछ लोग मटके का पानी पीना ज्यादा प्रेफर करते हैं। इस फ्लेवर ड्रिंक के लिए आपको मटके में 4 से 5 साबूत नींबू, 12 से 15 पुदीने की पत्तियां और छिले हुए 2 से 3 खीरे को डाल देना है। तीन से चार घंटे के बाद इन सभी का फ्लेवर पानी में मिक्स हो जाएगा और यह फ्लेवर आपको पीने में बहुत पसंद आएगा और नींबू और खीरे को आप बाद में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेड करने के लिए साथ ही डिटॉक्सीफाई भी करेगा।

bel juice benefits in Summer
bel juice benefits in Summer

गर्मी के मौसम में बेल का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इस रस को बनाने के लिए आपको बेल से उसके पल्प को अच्छे से निकाल लेना है। अब इस पल्प से आप बीज को अलग कर दे और अच्छे से स्मैश करके पानी में मिला दें। स्वादानुसार आप इसमें चीनी डाल लें और आइस क्यूब्स डालकर आप इस पानी को एंजॉय कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में इस्तेमाल किया जाने वाला यह सबसे फेवरेट ड्रिंक है और यह आंतो की सफाई के लिए सबसे अच्छा रस बताा जाता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...