Nimbu Shikanji हर मौसम में अच्छी लगती है। फिर चाहे आपका खुद का मन करे पीने का या किसी मेहमान को पिलाने का! यह न सर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इससे खूब एनर्जी भी मिलती है। नींबू शिकंजी बनाना बहुत आसान है, लेकिन हम सब अमूमन एक ही तरीके से नींबू शिकंजी बनाते हैं। जबकि नींबू शिकंजी की एक से ज्यादा रेसिपी है, जो बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यहाँ आपको तीन तरह की नींबू शिकंजी की रेसिपी के बारे में बताया जा रहा है।
पुदीना नींबू शिकंजी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : पुदीना की कुछ पत्तियां, चीनी, नींबू का जूस और पानी
बनाने का तरीका : एक कटोरी में पुदीना की पत्तियां लें। इसमें चीनी भी डालें और अच्छी तरह से क्रश कर लें। जब पेस्ट बन जाए तो एक गिलास पानी में इस पेस्ट को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें नींबू का जूस डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। खूबसूरत से गिलास में डालें और नींबू की स्लाइस के साथ गार्निश करके सर्व करें।
मसाला नींबू शिकंजी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, पीसी हुई चीनी, नींबू का जूस और आइस क्यूब।
बनाने का तरीका : एक गिलास में उपरोक्त सभी सामग्री को लें और फिर सोडा वॉटर मिलाएं। इसे चम्मच से अच्छी तरह से मिलाते रहें जब तक कि सारी सामग्री घुल न जाए। इसमें आइस क्यूब डालें और सर्व करें।
नारियल शिकंजी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : नारियल पानी, पीसी हुई चीनी, अदरक का जूस और नींबू का जूस।
बनाने का तरीका : एक गिलास में नारियल पानी डालें। इसमें चीनी, अदरक का जूस और नींबू का जूस मिलाएं। जब यह अच्छी तरह से घुल जाए तो इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। धनिया पत्ती से गारमिश करके सर्व करें।
तरबूज शिकंजी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : तरबूज के टुकड़े (बिना बीज वाले), सोडा, शहद, नींबू का जूस, काला नमक, आइस क्यूब और पुदीना या धनिया की पत्तियां (वैकल्पिक)।
बनाने का तरीका : एक मिक्सर में तरबूज के टुकड़े दल कर पीस लें। इसे छान लें और किनारे रकह लें। अब एक गिलास में इसे डालें। साथ में नींबू का जूस, काला नमक, सोडा और शहद भी डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। मन अकरे तो आइस क्यूब भी डाल दें। इसे आप तरबूज के स्लाइस या पुदीना या धनिया की पत्तियों से गार्निश करके सर्व कर सकती हैं।
नींबू शिकंजी के फायदे

नींबू शिकंजी को पीने के बाद तरो- ताजा महसूस होता है। यह विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है, जो स्किन के ग्लो करने में मददगार है। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर निकाल जाते हैं। अगर आप घर से बाहर निकाल रहे हैं तो अपने साथ बॉटल में सादा पानी रखने की जगह नींबू शिकंजी भी बना कर रख सकती हैं। यह आपको एनर्जी देगा।
ये भी पढ़ें –