शादी के बाद दुल्हन की पहली रस्म रसोई की होती है, जिसमें उन्से कुछ मीठा या कोई व्यंजन बनाना होता है। आजकल बाजार में कई ऐसे किचन एप्लाइंसेज उपलब्ध हैं जोकि टेस्टी फूड के साथ आपके काम को भी आसान बनाते हैं।
 
कप केक मेकर

जैसा कि शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई में मीठा बनाने की रस्म होती है। तो ऐसे में क्रॉम्पटन का यह मिनी कप केक मेकर भी उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस गुड लुकिंग वाले डिजाइनर कप केक में एक बार में 7 कप केक तैयार किया जा सकता है। इसमें केक बनने में समय भी काफी कम लगता है। थर्मोसटैटिक्ली कंट्रोल्ड लैम्प और ओवर हीट प्रोटक्शन इसके खास फीचर हैं। इसके अंदर की बॉडी नॉन स्टिक कोटेड है और यह सफाई में भी आसान है। इसकी पावर कंजंप्शन 700 वॉट है और इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,500 रुपये है।

 
वैफेल मेकर
 
अपनी पहली रसोई में मीठे में आप आइसक्रीम के साथ टविस्टिंग वैफेल्स भी बना सकती हैं। इसके लिए आप वंडरशैफ का यह वैफल मेकर भी अपने घर ला सकती हैं। इसमें आप प्रोफेशनल ग्रेड की वैफेल्स की कई वैरायटी तैयार की जा सकती है जैसे कि वैफल्ड विद आइसक्रीम, वैफल्ड एग सैंडविच, वैफल्ड चीज़ बर्गर, वैफल्ड फ्रेंच टोस्ट और वैफल्ड पिज्जा आदि बना सकते हैं। इसके फंक्शंस इस्तेमाल में भी आसान है। इसकी बॉडी नॉन स्टिक कोटेड है और इसकी पावर कंजंप्शन 1000 वॉट है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2700 रुपये के लगभग है।
 
ऑक्सीफ्रायर

 टेस्टी और हैल्दी फूड के लिए ऑक्सीफ्रायर एक अच्छा विकल्प है। आप इसमें बिना तेल के लजीज और हैल्दी फूड तैयार कर सकते हैं। इसमें खाना गर्म हवा से पकता है। इसमें हिडन हैंडल, टाइमर सेटिंग, एलईडी इंडिकेटर, पावर कॉर्ड, फूड बास्केट और टेम्परेचर सेटिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके फूड बास्केट की क्षमता 3 लीटर है। इसमें कई तरह के ऑयल फ्री स्नैक्स, मफिंस, वेजिटेबल कबाब, रोस्टेड चिकन और विभिन्न इंडियन फूड आदि बना सकते हैं। इसका पावर कंजंप्शन 1500 वॉट है। इसकी कीमत 6000 रुपये के लगभग है।

 
बफेट सर्वर

आजकल भारतीय किचन में बफेट सर्वर का भी चलन हो गया है। इस बफैट ट्रे में लज़ीज पकवान बनाने के साथ डायनिंग टेबल में रखकर खाना गर्म और सर्व किया जा सकता है। इसमें खाना लम्बे समय तक गर्म भी बना रहता है। इसमें कूल टच हैंडल दिया हुआ है और इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील से डिजाइन है। साथ ही यह साफ- सफाई में भी आसान है। इसकी पावर कंजंप्शन 240 वॉट है। यह जल्दी गर्म होता है। इसकी कीमत 2150 रुपये है।

 
 
फ्रायर एंड करी कुकर

 मीठे के अलावा अगर आप पकवान बनाने का प्लान कर रही हैं तो आप कैंट का यह फ्रायर और करी मेकर भी ट्राई कर सकती हैं। यह मॉडर्न स्टाइल में तैयार किया गया है और इसकी बॉडी नॉन स्टिक कोटेड है। यह एक मल्टी पर्पस किचन एप्लाइंसेज है। इसमें स्लो कुकिंग और डीप फ्राइंग आदि सभी संभव है। इसका वजन 7.2 किलोग्राम है। इसकी मोटर स्पीड 65 प्लस आरपीएम और इसकी पावर कंजंप्शन 250 वॉट है। इस इलैक्ट्रिक कुकर में डी-टैचेबल कॉर्ड दिया हुआ है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 4,500 रुपये है।

ये भी पढ़ें-

निवेश के सुरक्षित विकल्प

अगर देना चाहते हैं महंगे गिफ्ट्स तो जान लें…

जानें क्या है अंतर एयरफ्रायर, माइक्रोवेव और हैलोजन में