घर पर ही बनाएं ढाबे जैसी दाल तड़का

रेस्टोरेंट के दाल तडके में एक अलग फ्लेवर और खुशबू आती है जो घर में नहीं आ पाती। लेकिन, अगर आप इन वीडियो को देखने के बाद घर में दाल तड़का बनाएंगे।

Dal Tadka Recipe: जब भी बाहर खाना खाने जाते हैं, तो हममें से अधिकांश लोग दाल तड़का जरूर लेते हैं क्योंकि बाहर की दाल तडके में एक अलग फ्लेवर और खुशबू आती है, जो घर में नहीं आ पाती। अगर आप इन वीडियो को देखने के बाद घर में दाल तड़का बनाएंगे, तो आपको ढाबे की दाल तड़का से भी बेहतर स्वाद घर में ही मिलेगा। चलिए आप भी दाल तड़का बनाने के लिए ये 5 वीडियो ज़रूर देखें।

पूनम किचन का यह वीडियो देखकर आप आसानी से घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का बना सकते हैं। उन्होंने इसके लिए तुअर डाल के साथ थोड़ी सी मसूर और मूंग दाल का भी इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

दाल तड़का बनाने के लिए आप ऑनेस्टकिचन के इस वीडियो की भी मदद ले सकते हैं। उन्होंने चना दाल और मूंग दाल का इस्तेमाल कर बढ़िया डाल तड़का बनानी सिखाई है। उनके इस वीडियो को 7.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

सीमा स्मार्ट किचन की यह रेसिपी भी दाल तड़का बनाने के लिए आपके बहुत काम आने वाली है। इन्होने अरहर दाल के साथ बहुत थोड़ी सी मूंग दाल भी ली है। उनके इस वीडियो को 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

दाल तड़का बनाने के लिए कुकविदसीमा के इस वीडियो में भी कुछ ख़ास टिप्स डी गयी हैं। इन्होने बताया ही कि दाल बहुत अच्छे से पक सके इसके लिए चने की दाल को पकाने के पहले 2 घंटे भिगाकर रखना है। तड़के में तेल के साथ बटर का भी उपयोग किया है। उनके इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

ढाबे जैसी दाल तड़का बनाने के लिए आप योरफ़ूडलैब का यह वीडियो जरूर देखें इन्होनें दाल तड़का बनाने के लिए तुअर, चना और मसूर दाल का इस्तेमाल किया है इन्होने बताया कि तड़का दाल सर्व करते समय ही एकदम तेज़ आंच पर लगाएं। उनके इस वीडियो को 843 हज़ार व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment