क्रीमी मसाला एग करी बनाने का सही तरीका
आज आपकों हम मसाला क्रीमी एग की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है और इसे आप कुछ सामग्री की मदद से अपने परिवार के लिए बना सकती है।
Creamy Masala Egg Curry Recipe : महिलाएं अपने परिवार के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाना काफी पसंद करती हैं। खासतौर पर रविवार एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन हर कोई घर में परिवार के साथ बैठकर खाना खाता है और इस दिन महिलाएं कुछ न कुछ खास बनाती हैं। आज तक आपने अंडों से कई तरह के डिश अपने घर में बनाए होंगे। लेकिन, आज हम आपको मसाला क्रीमी एग की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है और इसे आप कुछ सामग्री की मदद से अपने परिवार के लिए बना सकती है। यह खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, बल्कि यह हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं टेस्टी एग मलाई करी बनाने का तरीका।
सामग्री

अंडे
धनिया पत्ती
पुदीने की पत्तियां
प्याज़
अदरक
लहसुन
दही
फ्रेश क्रीम
जीरा
हल्दी
लौंग
गरम मसाला
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
इलायची
दालचीनी
रिफाइंड ऑयल
नमक
एग मलाई करी बनाने की पूरी विधि

सबसे पहले क्रीमी मसाला एग बनाने के लिए आप बर्तन में पानी और थोड़ा नमक डालकर गैस पर अच्छी तरह से उबाले और जब पानी गर्म हो जाए, तो उसमें अंडे डालकर उबाल ले।जब अंडे उबल जाए, तब इसे पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब अंडे ठंडे हो जाए, तब इसे छीलकर एक प्लेट में रखें। इसके बाद हरी धनिया और पुदीने की पत्तियां साफ करके मिक्सर के जार में प्याज़, अदरक, लहसुन, धनिया और पुदीने की पत्तियां डालकर पीस लें। फिर एक कढ़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें। इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर 1 मिनट के लिए पकने दें। अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डालें और ढककर पकाएं। आप करछी की मदद से बीच-बीच में ग्रेवी चलाते रहें, ताकि इसका स्वाद बरकरार रहे।

इसके बाद जब ग्रेवी से तेल छोड़ने लगे तब इसमें धनिया, हल्दी, मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर मसाले को पकने दें। फिर 5 मिनट बाद ग्रेवी में दही डालें और आंच धीमी कर दें। ग्रेवी को लगातार करछी की सहायता से चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं। अब ग्रेवी में एक बड़ा कप क्रीम डालें। ग्रेवी में अंडे डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अब आप मसाला क्रीमी एग को बारिक कटे धनिया की पत्तियों से गार्निश करें और नान या रोटी के साथ मेहमानों को सर्व करें।
