boiled Vegetables
boiled Vegetables

फ्रोजन सब्जियों को कैसे स्टोर करें

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फ्रोजन सब्जियों को पकाने और उसे स्टोर करने के कुछ बेहतरीन टिप्स के बार में बताएंगे।

Cooking Frozen Vegetables: फ्रोजन सब्जियां आजकल ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे है। बिन मौसम हरी मटर मिल जाना यह सब फ्रोजन जैसी तकनीक का ही कमाल है। इस तकनीक से आप बिन मौसम कोई भी सब्जी खरीदकर खा सकते है। इसे खरीदने में ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं होंती है। काफी कम दामों पर मिल जाता है। फ्रोजन सब्जियां ले तो सभी आते है लेकिन इसे पकाने का तरीका नहीं पता होता है, जिससे सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है। हालंकि कई लोग फ्रोजन सब्जियों को फ्रेश वेजिटेबल्स की तरह ही बना देते है, लेकिन ऐसी सब्जियों को पकाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फ्रोजन सब्जियों को पकाने और उसे स्टोर करने के कुछ बेहतरीन टिप्स के बार में बताएंगे, जिससे सब्जी अच्छी और स्वादिष्ट बनेगी।

लेबल को ध्यान से पढ़े

Cooking Frozen Vegetables
Frozen Vegetable

अलग-अलग सब्जियों को पकाने का समय और तरीका अलग-अलग होता है, इसलिए जब भी आप फ्रोजन सब्जियां खरीदें और उन्हें पकाएं, तो पहले पैकेजिंग पर लगे लेबल को पढ़ना जरूरी है। लेबल पढ़ने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि इसे कितने समय तक पकाना है। साथ ही ये भी देख लें की ऐसी सब्जियों को कमरे के तापमान पर लाना जरूरी है या नहीं।

ज्यादा पकाने से बचें

जब आप फ्रोजन सब्जियां पकाते हैं, तो उन्हें ज्यादा पकाने से बचें। अक्सर लोग यह गलती कर बैठते हैं। ध्यान रखें कि ऐसी सब्जियों को जमने से पहले ब्लैंच किया जाता है, इसलिए इसे कम पकाना चाहिए। अधिक पकाने से सब्जियों के स्वाद, बनावट और पोषक तत्वों को नुकसान हो सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि इसे पैकेजिंग पर बताए गए समय के अनुसार पकाएं। साथ ही इसे बीच-बीच में कांटे की मदद से चेक करते रहें, जिससे पता चलता रहता है की सब्जी कितनी पकी है।

खाना पकाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

आमतौर पर खाना बनाते समय हम उसे उबाल कर पकाते हैं। लेकिन फ्रोजन सब्जियां पहले से ही कुछ हद तक पकी हुई होती हैं, इसलिए जब आप उन्हें पका रहे हों तो खाना पकाने के विभिन्न तरीकों के साथ प्रयोग करके आप इन सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते है। अपने आप को केवल उबलने की तकनीक तक सीमित न रखें। इसके अलावा, आप फ्रोजन सब्जियों के स्वाद को अच्छे से भूनकर और भाप देकर भी बढ़ा सकते है।

बची हुई सब्जियों को स्टोर करने के टिप्स

Frozen Vegetable
Frozen Vegetable

आप न केवल फ्रोजन सब्जियां पका सकते हैं, बल्कि आपको यह भी पता होना चाहिए कि बची हुई सब्जियों को कैसे ठीक से स्टोर करना है। यदि आपने फ्रोजन सब्जियां पकाई हैं और वे बची हैं, तो उन्हें पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। इन्हें बाद में दोबारा गर्म करके इस्तेमाल किया जा सकता है।