Holi पर रंगबिरंगी मठरी बनाकर सभी को खुश कर दीजिए
कलरफुल मठरी बनाना है बेहद आसान, ये रेसिपी फॉलो करें।
Mathri Recipe: Holi पर हर जगह रंग ही रंग बिखरे होते हैं क्योंकि आखिरकार होली है ही रंगों का त्योहार। ऐसे में आपका खानपान भी रंगबिरंगा हो तो मज़ा दोगुना हो जाएगा। होली पर घर में मठरी तो बनती ही है और अगर मठरी को ही रंगबिरंगी कर लिया जाए तो देखने वाले देखते ही रह जाएंगे। यानी आप इस होली पर कलरफुल मठरी बनाएं और घरवालों के साथ मेहमानों को भी खिलाएं।
लाल, पीली, हरी मठरी देखकर तो किसी के भी मन में इसे खाने की इच्छा होगी। यहां कलरफुल लेयर्ड मठरी की रेसिपी दी जा रही है जो कि आप इस रंगों के त्योहार पर बना सकते हैं।
Mathri: कलरफुल मठरी रेसिपी

सामग्री
- मैदा – 200 ग्राम
- नमक – 1 टेबलस्पून
- बेकिंग सोड़ा – 1/5 टीस्पून
- तेल – 4 टेबलस्पून
- गुनगुना पानी – 1 कप
- फूड कलर – लाल, हरा, पीला
विधि
- कलरफुल लेयर्ड मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में दो सौ ग्राम मैदा डालें। इसमें मोयन के लिए थोड़ा सा तेल डालें और फिर 1 टेबलस्पून नमक और 1/5 टीस्पून बेकिंग सोड़ा डालें। अब सारी सामग्री को अपनी अंगुलियों की मदद से अच्छे से मिलाएं।
- अब इसका डो बनाएंगे। डो बनाने के लिए धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि इसका डो को ज़्यादा नरम नहीं होना चाहिए। डो बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब डो को 10 मिनट बाद फिर से हाथों से सही कर लें। डो को अब चार बराबर भागों में चाकू की मदद से काट लें।
- एक भाग में रेड फूड कलर डालें और अच्छे से मिलाएं। हाथों से अच्छे से गूंथते रहे ताकि कलर पूरे डो में मिक्स हो जाए।
- अब दूसरे भाग पर ग्रीन फूड कलर डालकर अच्छे से गूंथ लेंगे।
- तीसरे भाग में यलो फूड कलर डालकर हाथों से अच्छे से मिक्स कर डो बना लेंगे।
- चौथे भाग में कोई भी कलर नहीं डालेंगे। इसे बिना कलर का ही रहने देंगे और उसे हाथों से अच्छे से ठीक कर लेंगे।
- अब पहले रेड कलर वाले डो को चकले पर रखेंगे और इसे बेलन की मदद से एक बड़ी रोटी जितने आकार में बेल लेंगे।
- अब पीले रंग के भाग को बेलकर रोटी जैसा बना लेंगे। फिर हरे रंग वाली रोटी बनाएंगे। अंत में बिना कलर वाले डो को भी बेल लेंगे।
- सारे डो बेल लेने के बाद अब सबसे पहले रेड कलर वाली रोटी रखेंगे। उसके ऊपर थोड़ा पानी ब्रश से लगाएंगे और फिर ग्रीन कलर वाली रोटी रखकर ब्रश से पानी लगाएंगे। इसके बाद पीले रंग की रोटी रखकर पानी लगाएंगे और अंत में बिना कलर वाली रोटी रखेंगे। उस पर लेयर्ड रोटियों को रोल कर लेंगे और आखिरी सिरे पर ब्रश से पानी लगाकर अच्छे से रोल कर लेंगे। अब पतली स्लाइस में मठरी काटेंगे।
- कलरफुल मठरी तलने के लिए तैयार है।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। तेल गर्म हो जाने पर कलरफुल मठरियां डालेंगे। अच्छा तल जाने पर पेपर टॉवल पर रख देगें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इस तरह सारी मठरियां तल लेंगे। होली के लिए रंगबिरंगी मठरी तैयार है।
