किचन में गंदे लकड़ी के बर्तनों को इन टिप्स से करें साफ: Clean Wooden Utensils
Clean Wooden Utensils

किचन के लकड़ी के बर्तनों का साफ करने का तरीका

आज के समय में रसोई में लकड़ी के बर्तन लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन लकड़ी के बर्तन गंदगी और तेल को शोख लेते हैं, जिन्हें निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Clean Wooden Utensils: आज के समय में रसोई में लकड़ी के बर्तन लोकप्रिय हो गए हैं, लेकिन लकड़ी के बर्तन गंदगी और तेल को सोख लेते हैं, जिन्हें निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। लकड़ी के बर्तनों की अतिरिक्त देखभाल करना ज़रूरी है क्योंकि उनके खुले छिद्र होते हैं जो तेल और खाद्य पदार्थों को सोख लेते हैं और बैक्टीरिया जनित बीमारियों के होने का डर बना रहता है। यहां घर पर लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के कुछ आसान उपाय दिए गए हैं, जिनकी मदद से अब आप अपने किचन के लकड़ियों के बर्तनों को साफ कर सकेंगी।

नमक से करें साफ

Clean Wooden Utensils
Salt

कुकवेयर को डिश लिक्विड से धोने के बाद, उसके ऊपर अच्छी मात्रा में मोटा नमक डालें और आधे कटे हुए नींबू के साथ तब तक रगड़ें जब तक कि नमक घुल न जाएं। एक बार हो जाने के बाद, बर्तनों को ठंडे पानी से धो लें और इसे सूखने दें। ध्यान रहें कि लकड़ियों के बर्तनों को सूखाकर ही रखें।

नींबू के रस का प्रयोग करें

Lemon
Lemon Juice

आपको बस इतना करना है कि लकड़ी के बर्तनों को गर्म पानी और नींबू के रस से भरे एक बर्तन में भिगो दें। बर्तनों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें और धो लें।

बेकिंग सोडा से करें साफ

Baking Soda
Baking Soda

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने का एक और आसान तरीका यह है कि दाग वाली जगहों पर बेकिंग सोडा छिड़कें और नींबू का रस लगा दें। अब बर्तनों को साफ़ करने के लिए एक साफ कपड़े का उपयोग करें, और फिर इसे साफ पानी से धो लें। धोने के बाद बर्तनों को धूप में सूखने के लिए रख दें। बाद में, लकड़ी के बर्तनों की चमक और लंबे समय तक चलने के लिए उनमें थोड़ा सा तेल लगा दें।

लकड़ी के बर्तनों को सिरके से करें साफ

Vinegar
Vinegar

अनचाहे दाग और दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप कुकवेयर को सिरके में भी भिगो सकते हैं। बस लकड़ी के बर्तनों को बराबर मात्रा में सफेद सिरके और पानी में रात भर के लिए भिगो दें। फिर अगली सुबह, उन्हें बहते पानी के नीचे धो लें और किचन टॉवल से थपथपाकर सुखा लें।

सैंडपेपर का प्रयोग करें

सैंडपेपर

सैंडपेपर का इस्तेमाल लकड़ी के कुकवेयर को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सैंडिंग पेपर से दाग और बैक्टीरिया से भरी ऊपरी परत हट जाती है और बर्तन पूरी तरीके से साफ हो जाते है। यह आपके लकड़ी के बर्तनों को स्मूद फ़िनिश भी देता है।

लकड़ी के बर्तनों को गर्म पानी में भिगोकर करें साफ

आप लकड़ी के बर्तनों को गर्म पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड के घोल में भिगोकर भी साफ कर सकते हैं। गर्म पानी बैक्टीरिया को मारता है और डिशवॉशिंग तरल गंध को दूर करता है। साथ ही मसालों और तेल के निशान को भी साफ करता है।