Chocolate Biscuits:
सामग्री
- मैदा एक किलो,
- पिसी चीनी आधा किलो,
- मक्खन आधा किलो,
- चॉकलेट सॉस आवश्यकतानुसार।
विधि
- मैदा और चीनी को छान लें और मक्खन के साथ गूंध लें।
- मैदे को हार्ट शेप में बनाती जाएं।
- ओवन की ट्रे में बिस्कुट को सजाएं।
- दौ सौ डिग्री पर पहले से गरम ओवन में रखें।
- हल्का गुलाबी होने पर निकाल लें।
- ठंडा होने पर चॉकलेट सॉस में डिप करती जाएं और रखते जाएं।
- चाहे तो ड्राई फ्रूट्स ऊपर से बुरक दें।