पीतल के बर्तन को इन टिप्स की मदद से करें साफ, बनाएं चमकदार: Brass Cleaning Tips
Brass Cleaning Tips

पीतल के बर्तन को इन टिप्स की मदद से करें साफ, बनाएं नया चमकदार

जंग के अलावा पीतल के बर्तनों में दाग लग जाते है, जिसे निपटने के लिए नियमित रूप से साफ करना अत्यधिक जरूरी होता है।

Brass Cleaning Tips: पीतल के बर्तन आपके घर को आकर्षक लुक देते हैं। जब इन बर्तनों का उपयोग मेहमानों को भोजन परोसने या फिर पूजा करने के लिए किया जाता है। हालांकि, अपने पीतल के बर्तनों को अच्छी तरह से बनाए रखना और उन्हें नियमित रूप से साफ करना महत्वपूर्ण काम होता है। धातु होने के कारण, अगर पीतल बहुत अधिक समय तक नमी के संपर्क में रहता है, तो उसमें जंग लगने की संभावना रहती है।

आपके पीतल के बर्तन लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहते हैं, तो आपको उनकी सतह पर जंग के धब्बे दिखाई देने लग सकते हैं। यह सलाह दी जाती है कि इससे पहले कि वे खराब हो जाएँ और आपके बर्तनों के रूप और चमक को प्रभावित करें, इन अशुद्धियों से जल्द छुटकारा पा लें। इसके अलावा, भोजन या पानी परोसने के लिए दागदार और जंग लगे बर्तनों का उपयोग करना स्वस्थ के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। जंग के अलावा पीतल के बर्तनों में दाग लग जाते है, जिसे निपटने के लिए नियमित रूप से साफ करना अत्यधिक जरूरी होता है। आइए आज हम इस लेख में यहां आपको घर पर पीतल के बर्तनों को साफ करने का तरीका बता रहे हैं।

कांसे के बर्तनों को लिक्विड सोप से करें साफ

Brass Cleaning Tips
liquid soap

पीतल के बर्तनों को साफ करने का एक सामान्य घरेलू उपाय साबुन और गर्म पानी का उपयोग करना है। गर्म पानी में कुछ साबुन के टुकड़े मिलाकर एक अच्छा घोल तैयार करें लें। उसी से अपने बर्तनों को साफ करें। अंत में बर्तनों को पानी से धो लें।

टोमैटो केचप से पीतल के बर्तनों को करें साफ ​

Tomato Sauce
Brass Cleaning Tips-Tomato Sauce

कम ही लोग जानते हैं कि पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर केचप एक बेहतरीन सामग्री है। थोड़ा टोमैटो केचप लें और अपने पीतल के बर्तनों की सतह पर इसकी एक परत लगाएं। उन्हें एक घंटे के लिए बर्तनों पर लगा छोड़ दें और बर्तनों को पानी से धो लें। इससे आपको अपने पीतल के बर्तनों को अच्छी तरह से साफ और चमकाने में मदद मिलेगी।

पीतल के बर्तनों को सिरके, मैदा और नमक से करें साफ

vinegar
vinegar

पीतल के बर्तनों को साफ करने का एक अन्य सामान्य उपाय नमक, सिरका और नमक के मिश्रण का उपयोग करना है। पेस्ट बनाने के लिए इन सामग्रियों को मिलाएं और इसे अपने बर्तनों पर लगा लें। बर्तनों पर इस मिश्रण को एक घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। एक घंटे के बाद बर्तनों को साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करके धो लें।

नींबू के रस से करें पीतल के बर्तनों को साफ

lemon
lemon

पीले पड़े पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में क्लीनिंजिंग गुण होते है। साथ ही नींबू खट्टा होता है, जो बर्तनों पर जमी गंदगी को काटने में मदद करता है। पीतल के बर्तनों में नींबू का रस लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तनों को साफ पानी से धो लें।

Leave a comment